फरीदाबाद: ACP का ड्राइवर अरेस्ट, Thar गाड़ी से प्रॉपर्टी डीलर को कुचला था, 3 अन्य पर भी एक्शन

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में प्रॉपर्टी डीलर मनोज कुमार को थार गाड़ी से कुचलने के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है. आरोपी कार ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिस थार गाड़ी से मनोज को टक्कर मारी गई, वो ACP राजेश कुमार लोहान के नाम पर रजिस्टर्ड है. उनका ड्राइवर इसे चला रहा था, जो पुलिस गिरफ्त में है.

घटना रात करीब 1:00 बजे की है, जब फरीदाबाद नगला पार्ट-2 निवासी मनोज कुमार अपने दो साथियों के साथ वृंदावन से लौटकर धर्मा ढाबा पर खाना खाने रुके थे. इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई महिंद्रा थार ने मनोज कुमार की बाइक को टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवारों ने जब इसका विरोध किया तो गाड़ी में बैठे युवकों ने फिर से जानबूझकर उन्हें टक्कर मार दी. आरोप है कि गाड़ी में चार युवक सवार थे और सभी ने शराब पी रखी थी. वहीं, टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल मनोज को तत्काल फरीदाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

चारों आरोपी गिरफ्तार

बाद में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में भिजवाया गया. वहां पर मृतक के परिजन आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने पर अड़ गए. जिसके चलते पुलिस ने आरोपी थार चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया. 23 सितंबर की सुबह DCP सेंट्रल उषा ने प्रेस वार्ता कर इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा- थार चालक सहित थार सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. थार गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है. आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

चश्मदीदों की मांग

वहीं, इस मामले में घटना के चश्मदीद और मृतक के दोस्त अनिल राणा और गौ रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी ने कहा- हम पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट हैं. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है. लेकिन हम अपनी आंखों से आरोपी की शिनाख्त करना चाहते हैं. मृतक के परिजनों को भी सरकार से आर्थिक सहायता जरूर प्रदान की जानी चाहिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |