जबलपुर में गैर हिन्दू करवा रहा था गरबा आयोजन, प्रैक्टिस में मचा बबाल… जानें क्या है पूरा मामला

नवरात्रि से पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर में गरबा प्रैक्टिस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. कटंगा स्थित सामुदायिक भवन में रविवार देर शाम गरबा-डांडिया और बॉलीवुड नाइट की तैयारियां चल रही थीं. इस दौरान हिंदू धर्म सेना के सदस्य पहुंचे और प्रैक्टिस रुकवा दी. संगठन का आरोप है कि यह आयोजन एक गैर हिंदू व्यक्ति द्वारा कराया जा रहा था, जो धार्मिक परंपराओं के खिलाफ है. साथ ही इस कार्यक्रम की शासन से कोई अनुमति भी नहीं ली गई.

कटंगा स्थित सामुदायिक भवन में 27 और 28 सितम्बर को होने वाले गरबा-डांडिया और बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम की प्रैक्टिस में दर्जनों युवक-युवतियां शामिल थे. इसी बीच हिंदू धर्म सेना के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रैक्टिस रोकते हुए हंगामा खड़ा कर दिया. हिंदू धर्म सेना का आरोप है कि आयोजन एक गैर हिंदू व्यक्ति करा रहा है, जो धार्मिक परंपराओं के साथ खिलवाड़ है. उनका कहना है कि गरबा, नवरात्रि और डांडिया हिंदू संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ा आयोजन है.

‘बिना परमिशन के हो रहा आयोजन’

इसे व्यावसायिक और मनोरंजन के नाम पर गैर हिंदुओं की ओर से करवाना स्वीकार्य नहीं है. संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि इस आयोजन की कोई शासन से अनुमति (परमिशन) नहीं ली गई है और बिना अनुमति सामुदायिक भवन में गरबा प्रैक्टिस चल रही है. हिंदू धर्म सेना ने कार्यक्रम आयोजकों को चेतावनी दी है कि यदि गरबा-डांडिया और बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया तो कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा.

आयोजक ने क्या कहा?

संगठन के महामंत्री अभिलाषा सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजन को व्यावसायिक रूप देना और बिना अनुमति चलाना गलत है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि हिंदू धर्म सेना ऐसे आयोजनों को रुकवाएगी. वहीं गरबा आयोजक रोहित एंथोनी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ सांस्कृतिक और मनोरंजन के उद्देश्य से किया जा रहा है. इसमें किसी धर्म विशेष को आहत करने की कोई मंशा नहीं है.

पुलिस ने बिना अनुमति कार्यक्रम पर लगाई रोक

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गरबा और डांडिया सभी समुदायों को जोड़ने वाले उत्सव हैं और किसी भी प्रकार का विवाद खड़ा करना उचित नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की. पुलिस ने आयोजकों से आयोजन संबंधी अनुमति पत्र प्रस्तुत करने को कहा है. साथ ही चेतावनी दी कि बिना अनुमति के कार्यक्रम नहीं किया जा सकेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |