भाऊ गैंग ने फेमस यूट्यूबर से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

देश के एक फेमस यूट्यूबर को जान से मारने की धमकी दी गई है. जिस यूट्यूबर को धमकी दी गई है उसका नाम सौरभ जोशी है. सोरभ जो एक मेल के जरिये पांच करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है. सोरभ को एक धमकी भरा मेल भाऊ गैंग की तरफ से आया है. सौरभ ने पुलिस में तहरीर दी है. साथ ही सुरक्षा मांगी है.

पुलिस ने सौरभ की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. सौरभ उत्तराखंड के हल्दवानी के रहने वाले हैं. उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 सितंबर को उनको धमकी भरा मेल भेजा गया. मेल जिसने भेजा, उसने बताया कि वो भाऊ गैंग से जुड़ा हुआ है. मेल भेजकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी. इतना ही नहीं धमकी दी कि अगर पांच करोड़ रुपये नहीं दिए तो गोली मार देंगे.

सौरभ को धमकी का ये पहला मामला नहीं

दरअसल, भाऊ नाम का व्यक्ति दिल्ली में रहता है. वो छोटा डॉन के नाम से फेमस है. मामले में पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है. सौरभ को जो मेल आया है, उसकी जांच की जा रही है. जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. गौरतलब है कि यूट्यूबर सौरभ को कोई पहली बार इस तरह की धमकी नहीं दी गई है. इससे पहले भी सौरभ को इस तरह की धमकी मिल चुकी है.

पिछले साल भी मिली थी यूट्यूबर को धमकी

पिछले साल नंवबर के महीने में उनके ही एक फैन अरूण कुमार, जोकि बंदायु के रहने वाले है. उन्होंने कॉलोनी में जाकर सौरभ को धमकी भरा पत्र थमाया था. जो पत्र सौरभ को उनके फैन ने थमाया था वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से था. हालांकि 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी ने पैसों के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से पत्र लिखा था. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से उसका कोई नाता नहीं था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |