एनकाउंटर के बाद आरोपी से बोली यूपी पुलिस- हंसना मत… हमीरपुर में किडनैपिंग केस में आया था नाम

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने किडनैपिंग के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई. हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में अपहरण कर मारपीट के मामले में वांछित आरोपी विवेक राजपूत को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पकड़े जाने से बचने के लिए फायरिंग की, जिसमें जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी.

इसके बाद उसे पुलिस ने पकड़ लिया. इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस आरोपी को लेकर जाती हुई नजर आ रही है और पुलिस इंस्पेक्टर अपराधी से कह रहे है कि हंसना मत. यह वीडियो खुद पुलिस ने शूट किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ. हमीरपुर में इस ऑपरेशन लंगड़ा पर कई सवाल भी उठ रहे हैं.

युवक को किडनैप कर की थी मारपीट

दरअसल, हमीरपुर के राठ कोतवाली कस्बे के रहने वाले शिवम फरसौलियाना मोहल्ले स्थित एक चाय की दुकान में चाय पी रहा था. तभी कुछ स्कार्पियो कार सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट का लहूलुहान हालात में उसे रोडवेज बस स्टैंड के पास फेंक कर चले गए थे. परिजन ने इस मामले में पुलिस में केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और अब एक आरोपी विवेक राजपूत का हाफ एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार आरोपी को हंसने से मना करते हुए नजर आ रहे हैं.

छेड़छाड़ कर रहे युवकों का किया था विरोध

लगभग 10 दिन पहले शिवम ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवकों का विरोध किया था, जिसके बाद वो युवक शिवम से बदला लेने का मौका ढूंढ़ रहे थे और रविवार को चाय की दुकान से अपहरण करने के बाद उसे पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. ऐसे में पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में थी और आज एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

अपहरण के मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें विवेक राजपूत को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. सीओ राजीव प्रताप ने बताया कि उन्हें आरोपी के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद उसकी घेराबंदी की गई. तभी आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने उसके दाएं पैर में गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |