भोपाल में एग्जीबिशन के नाम पर साइबर ठगी, 130 लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी

भोपाल।राजधानी भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र में एक लॉन में आयोजित होने वाली एक्जीबिशन के नाम पर 130 से अधिक लोगों के साथ साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने कोहेफिजा थाना पहुंचकर आरोपी अयान शेख और जीनिश खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ितों में ज़्यादातर घरेलू महिलाएं हैं जो घर से छोटा मोटा व्यवसाय करती हैं।

पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से अयान नामक युवक ने एग्जीबिशन में स्टॉल बुकिंग के लिए लोगों से संपर्क किया। 20-21 सितंबर को प्रस्तावित एग्जीबिशन के लिए लोगों से एडवांस पेमेंट लेकर स्टॉल बुकिंग की गई थी। कई लोगों ने उधार लेकर, तो कुछ ने अपने कारोबार का सामान खरीदकर इसमें हिस्सा लेने की तैयारी की थी। लेकिन कार्यक्रम के दिन अचानक आयोजन रद्द कर दिया गया और आरोपी ने न तो आयोजन स्थल पर उपस्थिति दर्ज की और न ही एडवांस राशि लौटाई। आरोप है कि अयान और उसके साथियों ने जानबूझकर यह ठगी की है।

पीड़ितों ने पुलिस को ट्रांजेक्शन डिटेल्स, मोबाइल नंबर और संबंधित दस्तावेज़ सौंप दिए हैं। उनका कहना है कि यह केवल आर्थिक नहीं, बल्कि मानसिक प्रताड़ना का मामला भी है। एक पीड़ित महिला ने बताया कि हमने घर से पैसे मांगकर, उधार लेकर स्टॉल लगाने की तैयारी की थी। अब हम पर उधारी चुकाने का दबाव है और आयोजक गायब हो गया है।

पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है और भविष्य में इस तरह के आयोजनों की पहले से सत्यापन प्रक्रिया लागू करने की अपील की है। वहीं इस मामले में कोहेफ़िज़ा थाना प्रभारी केजी शुक्ला का  कहना है कि कल हमारे पास कुछ लोग आए थे उन्होंने शिकायती आवेदन दिया है हम इस मामले की जाँच कर रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |