उकसाते हुए पति बनाता रहा वीडियो, फंदे से झूल गई पत्नी… दिल्ली में बिहार की महिला ने क्यों लगाई फांसी?

बिहार के भागलपुर की रहने वाली महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी. हैरानी का बात ये थी कि पति और बेटी के सामने उसने यह खौफनाक कदम उठाया. बेटी मां को देख रो रही थी तो पति उसे फांसी लगाने के लिए उकसा रहा था. साथ ही वो इसका वीडियो भी बना रहा था. फिर पत्नी की पति के सामने तड़प-तड़प मौत हो गई.

यह महिला कहलगांव की रहने वाली थी. वो पति और बेटी के साथ दिल्ली में रहती थी. जानकारी के मुताबिक, कर्ज से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया. फाइनेंस कंपनी से लिए चार लाख के लोन को लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़े होते थे, जिससे महिला परेशान थी.

सुसाइड का लाइव वीडियो भी सामने आया है. इसमें मृतका का पति सुसाइड करने के लिए उसे उकसाते हुए नजर आया. वीडियो में उनकी बेटी की आवाज भी आई. बच्ची रो रही थी. 1 मिनट 12 सेकंड के वीडियो में महिला ने डब्बा और बाल्टी का सहारा लेकर पंखे के हुक से कपड़े का फंदा बनाया. फिर फंदे से लटक कर जान दे दी. इस दौरान जब बच्ची रो रही थी तो पिता ने उसे डांट कर चुप करवा दिया. मामला दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र का है.

4 लाख का लोन लिया था

मृतका की पहचान भागलपुर के कहलगांव की रहने वाली चांदनी देवी (31) के रूप में हुई है. महिला की शादी मुजफ्फरपुर जिला के पिपरा थाना क्षेत्र निवासी सुनील राय के पुत्र विद्यानंद राय से 12 साल पहले हुई थी. हाल में ही उन्होंने माइक्रोफाइनेंस से करीब चार लाख रुपए का लोन लिया था. पति विद्यानंद उसे चुकाने में असमर्थ था. लगातार फाइनेंस कर्मी के तरफ से लोन चुकाने का दबाव बनाया जा रहा था. रोज उसे लोन रिकवरी एजेंटों की फोन आते ते. जब लोन देने को लेकर चांदनी देवी अपने पति को कहती थी तो पति उससे विवाद करने लगता था. जिसके बाद पत्नी ने यह खौफनाक कदम उठाया.

‘हमें वो लोग दे रहे धमकी’

मृतका के भाई राकेश मंडल ने बताया- मेरी बहन के देवर ने हमें कहा कि आपकी बहन खत्म हो गई है. अब वो लोग हमें धमकी दे रहे हैं कि दिल्ली आए तो जान से मार डालेंगे. मृतका तीन बच्चों की मां थी. सबसे छोटा बेटा 5 साल का है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, फिलहाल महिला का डेड बॉडी मोर्चरी में रखा गया है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों के तरफ से लिखित शिकायत नहीं की गई है. डर के मारे परिजन गाजीपुर थाना भी नहीं पहुंच रहे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |