J-K में तोड़ी जा रही आतंकियों की कमर, 8 जगहों पर पुलिस की रेड

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़े एक मामले में श्रीनगर समेत कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया है. ये छापेमारी जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग की तरफ से की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के तहत काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) घाटी में आठ जगहों पर तलाशी ले रही है.

उन्होंने बताया कि श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, पुलवामा और शोपियां जिलों में छापे मारे जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी प्राथमिकी संख्या 3/2023 से जुड़े मामले में सक्षम अदालत से वारंट मिलने के बाद की जा रही है.

पहले भी हो चुकी इस तरह की छापेमारी

इससे पहले भी काउंटर-इंटेलिजेंस विंग की तरफ से छापेमारी की जा चुकी हैं. जुलाई महीने में एक साथ कई जगहों पर सर्च अभियान चलाया गया था. जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस पिछले लंबे समय से आतंकियों की कमर तोड़ने का काम कर रही है. घाटी के कई इलाकों में सर्च अभियान से लेकर घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम किया है.

पुलिस इस रेड में इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये लोग किसके संपर्क में हैं. इसके साथ ही उनकी गतिविधियों के आधार पर इस रेड को अंजाम दिया गया है. पहले की रेड में लश्कर-ए-तैयबा/जैश-ए-मोहम्मद के आका अब्दुल्ला गाजी सहित विभिन्न आतंकवादियों के संपर्क में होने का संदेह था.

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड

दूसरी तरफ उधमपुर पुलिस ने स्पा सेंटर पर की बड़ी छापामार कार्रवाई की है. इस छापेमारी के दौरान कई पुरुष और महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. उधमपुर के वार्ड नंबर 5, बडिया इलाके में चल रहे एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कई छापे मारे हैं.

करीब चार घंटे तक चली इस कार्रवाई में परिसर के अंदर भारी संख्या में पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. इस बीच, स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |