Reel डिलीट कराने पहुंची पुलिस, भड़क गई युवती, चाकू लेकर धमकाया, बोली- जान दे दूंगी, अगर…

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक इंस्टाग्राम यूजर युवती ने थाने के गेट के सामने एक रील बनाई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस रील को लेकर पुलिस युवती के घर पहुंचकर वीडियो डिलीट करने को कहा, लेकिन युवती ने साफ इनकार कर दिया और हाथ में चाकू लेकर पुलिस को धमकाने लगी. उसने कहा ज्यादा दबाव डाला तो फांसी लगा लूंगी.

मामला बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र के बड्डूपुर कोतवाली है. यहां एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रूबी zoyakhan.9513 ने एक रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इस रील में युवती ने थाने के गेट के सामने एक रील बनाई और सोशल मीडिया पर डाला. रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

युवती ने पुलिस को धमकाया

रील वायरल होने के बाद पुलिस दलबल के साथ युवती के घर पहुंच गई और युवती से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा. इस पर युवती ने साफ इनकार कर दिया. युवती ने हाथ मे चाकू लेकर पुलिस को धमकाते हुए जवाब दिया कि हमारे वीडियो पर मिलियन में व्यूज चल रहा है. इसे हम डिलीट नहीं करेंगे.

ज्यादा दबाव डाला तो फांसी लगा लेंगे. इस चेतावनी से पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा. इस दौरान युवती ने पुलिस से की गई बात को भी रिकार्ड किया और उस वीडियो को भी इंस्टाग्राम पर डाल दिया. इससे पुलिस की जमकर फजीहत हो रही है.

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं युवती ने पुलिस की मौजूदगी का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसे हजारों लोग देख रहे हैं. मामले में दरोगा अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मौके पर युवती का व्यवहार असामान्य लग रहा था.

वह चाकू लेकर घूम रही थी और बार-बार धमकियां दे रही थी, जिस कारण बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा. कोतवाल मनोज कुमार वर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, संभव है सड़क पर ही किसी ने वीडियो बना लिया हो.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |