दिल्ली: काला जठेड़ी, नीरज बवाना से लेकर टिल्लू ताजपुरिया तक, 58 ठिकानों पर 820 पुलिसवालों ने मारी रेड, 42 को दबोचा
दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया. पुलिस ने 18 सिंतबर की रात को 58 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की. इस अभियान में 820 पुलिसकर्मी शामिल हुए. इस दौरान पुलिस ने 36 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और साथ ही 6 गैंगस्टर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस ने इस दौरान दिल्ली, सोनीपत, सांपला, झज्जर, रोहतक और बहादुरगढ़ में दबिश दी और लाखों रुपये के साथ कीमती सामान बरामद किया.
छापेमारी में जिन 6 गैंगस्टर्स को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान काला जठेड़ी, गोगी, नीरज बवाना, तिल्लू ताजपुरिया, कपिल सांगवान, नेतू डबोदा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये सभी गैंगस्टर कुख्यात गैंग से जुड़े अपराधी हैं. पुलिस ने इस दौरान 7 मुकदमे आर्म्स एक्ट में दर्ज किए. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर नकदी, हथियार और कीमती सामान जब्त किए.