सहारनपुर: रात में आकर पेट्रोल पंप पर चिपका गए अपना QR कोड… मिजोरम पहुंचने लगी पेमेंट, युवकों की करतूत की कैसे खुली पोल?

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो युवकों ने पेट्रोल पंप का QR कोड बदलकर ठगी की. जनकपुरी थाना क्षेत्र के देहरादून रोड स्थित गणपति फिलिंग स्टेशन पर दो बाइक सवार युवकों ने QR कोड बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया. अगले दिन जब ग्राहकों ने QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन पेमेंट की तो पैसे कंपनी के खाते में जाने के बजाय मिजोरम के एक अकाउंट में पहुंचे. पेट्रोल पंप कर्मियों ने जब पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता लगा की हेलमेट पहनकर आए एक शख्स ने मशीन पर दूसरा QR कोड लगा दिया था.

आरोपियों ने 17 सितंबर की रात करीब 1 बजे QR कोड बदलने का काम किया. दरअसल, रात को पेट्रोल पंप पर सभी कर्मचारी सो रहे थे. इस बात का फायदा उठाकर दो युवक बाइक से पहुंचे. सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक युवक बाइक पर ही चक्कर लगाता रहा, जबकि दूसरा युवक चुपचाप मशीन के पास पहुंचा और वहां चिपके QR कोड को बदलकर अपना QR कोड चिपका दिया. यह सब कुछ मिनटों में हुआ और दोनों मौके से फरार हो गए.

मिजोरम के अकाउंट में जा रही थी पेमेंट

अगले दिन सुबह जब पेट्रोल पंप खुला तो दो ग्राहक पेट्रोल लेने आए. उन्होंने मोबाइल से UPI के जरिए भुगतान किया, लेकिन रकम पंप के अकाउंट में न पहुंचकर किसी अन्य अकाउंट में चली गई. कर्मचारियों ने जब मशीन और रिकॉर्ड खंगाले तो पता चला कि लगभग 2 हजार रुपये की पेमेंट फ्रॉड तरीके से ट्रांसफर हो गई और पैसा किसी मिजोरम के शख्स के अकाउंट में ट्रांसफर हो रहा है.

रात में आकर बदल गए थे QR कोड

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सामने आया कि ग्राहकों की रकम रिंकू कुमार नाम के अकाउंट में जा रही थी, जो मिजोरम का रहने वाला है. शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप का सीसीटीवी फुटेज खंगाला. उसमें दोनों आरोपी बाइक से आते हैं और QR कोड बदलकर चले जाते हैं. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. इसके साथ ही साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है. ताकि पैसों के लेनदेन को ट्रैक किया जा सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |