3 साल की बेटी को ले गई घुमाने, घंटों तक साथ बैठी, फिर फेंक दिया झील में… लिव-इन पार्टनर के तानों से थी परेशान

राजस्थान के अजमेर में एक कलयुगी मां ने अपनी ही तीन साल की मासूम बेटी को मार डाला. मां पहले उसे झील किनारे ले गई. काफी देर तक उसने बेटी के साथ वक्त बिताया. फिर उसे झील में फेंक दिया. बाद में उसने पुलिस के सामने नाटक किया कि उसकी बेटी कहीं खो गई है. मगर महिला का भंडाफोड़ हो गया. फिर जो कहानी निकलकर सामने आई, उसने पुलिस को भी चौंका दिया.

दरअसल, महिला का तलाक हो चुका था. ये बच्ची पहले पति की थी. तलाक के बाद महिला दूसरे युवक संग लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी. बेटी भी उसी के साथ रह रही थी. आरोप है कि लिव-इन पार्टनर उसे रोज बेटी के लिए ताने मारा करता था. इसी से तंग आकर महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात को हुई. आरोपी महिला का नाम अंजलि सिंह (28) है, जो कि अपनी बेटी काव्या को साथ लेकर आना सागर झील के किनारे टहलने के लिए ले गई थी. वहां उसने कई घंटे बेटी के साथ बिताए. फिर इस हत्याकांड को अंजाम दिया.

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली अंजलि अजमेर में अखिलेश नाम के एक शख्स के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. उसी के तानों से तंग आकर महिला ने बेटी को मार डाला.

पुलिस की मदद लेने से किया इनकार

सर्किल ऑफिसर रुद्रप्रकाश शर्मा ने बताया- आरोपी महिला ने शुरुआत में अपनी बेटी के लापता होने की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस और अपने साथी को गुमराह किया. पुलिस ने बताया- देर रात एक महिला चौपाटी पर टहल रही थी. इसी दौरान इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम ने जब उससे पूछताछ की, तो उसने बताया- साहब! मेरी बेटी लापता हो गई है. मैं उसे ही ढूंढ रही है. पुलिस को हैरानी तब हुई जब उसने बच्ची की तलाश में पुलिस की मदद लेने से भी इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस टीम वहां से निकली और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की.

लिव-इन-पार्टनर ने मारे ताने

बकौल पुलिस अधिकारी- एक फुटेज में वह बच्ची के साथ दिख रही थी, जबकि दूसरे फुटेज में वह अकेली थी. तब पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और बुधवार सुबह झील में लड़की का शव बरामद किया. इसके बाद पुलिस ने अंजलि को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका लिव-इन पार्टनर अखिलेश अक्सर उसे बच्ची के बारे में ताना मारता था और कहता था कि काव्या उसकी पहली शादी से है. वो उसे अपना नहीं सकता. सर्किल ऑफिसर रुद्रप्रकाश ने शर्मा ने कहा- लिव-इन पार्टनर के लगातार गाली-गलौज करने से परेशान होने के कारण ही अंजलि ने अपनी बेटी की हत्या जैसा कदम उठाया. पुलिस फिलहाल मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |