बोनट पर चढ़कर रुकवाई कार, नीचे उतरते ही पति का कॉलर खींचकर पीटा… बीच सड़क मचा बवाल उत्तरप्रदेश By Shahzad Khan On Sep 17, 2025 546 उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक वीडियो खूब वायरल हुआ है. इसमें पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, वो भी बीच सड़क पर. पत्नी इस वीडियो में अपने पति को पीटते दिखी. वहीं, कुछ लोग इस मामले को शांत करवाते दिखे. तो कुछ इसका वीडियो बनाते रहे. Related Posts उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में… उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें घटना मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) कार्यालय के सामने और महिला थाने के बीच वाली सड़क की है. यह घटना सोमवार को उस वक्त हुई जब एक महिला अपने पति की चलती कार के बोनट पर चढ़ गई. भीड़ देखती रही तमाशा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिनेश नाम का युवक अपनी वैगनआर कार से गुजर रहा था. किसी पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी अचानक कार के बोनट पर चढ़ गई और वह गाड़ी चलाता रहा. कुछ दूरी पर कार रोकने के बाद महिला नीचे उतरी और पति से भिड़ गई. देखते ही देखते दोनों के बीच सड़क पर ही जमकर मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान सड़क पर जाम लग गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. पति को पीटती रही महिला हंगामा ठीक महिला थाना और पुलिस लाइन के सामने हुआ, जहां आलाधिकारी भी अक्सर आवाजाही करते हैं. बावजूद इसके महिला बिना किसी डर के पति को खींचते और पीटते हुए नजर आई. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है. पति-पत्नी को ले गए थाने कुछ देर बाद महिला पुलिसकर्मी और महिला थाने की दरोगा मौके पर पहुंचीं और दोनों को समझाकर थाने ले गईं. पुलिस ने बताया कि दंपति के बीच आपसी विवाद की वजह से झगड़ा हुआ था. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 546 Share