मध्य प्रदेश: 75वें जन्मदिन पर धार में रहेंगे पीएम मोदी, किसानों और महिलाओं को देंगे खास तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे. इस खास दिन को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है. इस खास मौके पर पूरे देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा भी मनेगा. जिसके तहत पूरे 15 दिन तक कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा. पीएम के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है.

पीएम मोदी अपने जन्मदिन (17 सितंबर ) के अवसर पर मध्य प्रदेश के धार जिले का दौरा करेंगे. इस दौरे पर वो राज्य को कई महत्वपूर्ण सौगातें देने वाले हैं. पीएम के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. धार जिले के भैंसोला गांव में पीएम का कार्यक्रम तय है. आईये जानते हैं पीएम के दौरे से जुड़ी मुख्य घोषणाओं और योजनाओं के बारे में.

प्रमुख सौगातें

पीएम मित्र पार्क का भूमि पूजन: प्रधानमंत्री धार जिले के भैंसोला गांव में “मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क” (पीएम मित्रा पार्क) का भूमि पूजन करेंगे. यह पार्क लगभग 1,300 एकड़ से अधिक भूमि पर बनाया जाएगा. इसमें 91 से अधिक कंपनियों ने निवेश की इच्छा जताई है. अनुमान है कि इस पार्क से 72,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे. यह पार्क कपास आधारित उद्योगों को बढ़ावा देगा, जिससे लगभग 6 लाख किसानों को सीधा लाभ होगा.

महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं

‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ: प्रधानमंत्री मोदी इस अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करना है. इसके तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में 75,000 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों में महिलाओं की सभी प्रकार की जांचें निःशुल्क की जाएंगी. इसके साथ ही महिलाओं को 5 लाख तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा भी प्रदान किया जाएगा.

अन्य महिला-केंद्रित पहल

‘पोषण माह 2025’ का राष्ट्रीय शुभारंभ किया जाएगा. ‘सुमन सखी’ नामक एक चैटबॉट सेवा का लोकार्पण होगा, जो महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित जानकारी देगी. ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान के तहत पौधों का वितरण किया जाएगा. ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ के तहत लाभार्थियों के खातों में किस्तों का सीधा हस्तांतरण भी किया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |