हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तारीखों की घोषणा…पहली बार होंगे तीन अमृत स्नान

उत्तराखंड के हरिद्वार में साल 2027 में अर्धकुंभ लगेगा. साल 2027 में छह मार्च महाशिवरात्रि पर शुरू होगा. इस अर्धकुंभ की तारीखों की घोषणा कर दी गई है. राज्य सरकार का प्रस्ताव अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने मंजूर करते हुए उस पर अपनी मुहर लगा दी है. साथ ही हरिद्वार में लगने वाले अर्धकुंभ की तारीखें भी तय कर दी गई हैं.

हालांकि तारीखों का आधिकारिक घोषणा पुष्कर धामी सरकार कुछ वक्त के बाद करेगी. घोषणा के बाद ही राज्य सरकार की ओर से अर्धकुंभ की तैयारियां शुरू की जाएंगी. अखाड़ा परिषद द्वारा अर्धकुंभ की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं. इस बार साल 2027 में हरिद्वार में लगने वाले अर्धकुंभ में पुरानी परंपरा बदलती हुई दिखेगी. हरिद्वार के अर्धकुंभ में साधु-संन्यासियों, वैरागियों और अखाड़ों के साथ तीन अमृत स्नान होंगे.

कब-कब होंगे अर्धकुंंभ में अमृत स्नान

पहला अमृत स्नान 6 मार्च 2027 को महाशिवरात्रि के पर्व पर, दूसरा अमृत स्नान 8 मार्च 2027 को सोमवती अमावस्या पर और तीसरा व अंतिम अमृत स्नान 14 अप्रैल 2027 को वैशाखी पर किया जाएगा. वैशाखी के दिन होने वाला अमृत स्नान बहुत ही पावन होगा क्योंकि इस दिन संक्रांति होगी. कुंभ और अर्धकुंभ की परंपरा सदियों की ये परंपरा सदियों से चली आ रही है.

अर्धकुंभ में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं को मिलता है पुण्य

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी की ओर से कहा गया कि प्रयागराज और हरिद्वार में कुंभ और अर्धकुंभ में डुबकी लगाकर श्रद्धालु पुण्य प्राप्त करते हैं. साथ ही श्रद्धालु कामना करते हैं कि उनको मोक्ष की प्राप्ति हो. साल 2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ का योग बन रहा है. यही नहीं उसी साल सिंहस्थ कुंभ का योग भी बन रहा है.

श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि अर्धकुंभ में ऐतिहासिक रूप से सफल हो, इसके लिए देश के सभी साधु संत राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार का पूरा सहयोग करेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |