किसान-मृतकों के परिजनों को मुआवजा… बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए CM मान ने क्या-क्या किया ऐलान?

पंजाब में बाढ़ ने हाहाकार मचाया है. हर तरफ पानी के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. भारी बारिश से पूरी फसल चौपट हो चुकी है. इसके अलावा लोगों के घर-मकान और पशु भी इस बाढ़ में बह गए हैं. केंद्र की तरफ से पंजाब को 1600 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया गया है. इसके बाद अब सीएम भगवंत मान ने मुआवजे का ऐलान किया है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के सभी जिलों के डीसी और सीनियर अधिकारियों के साथ आज बैठक की, जिन जिलों में पानी नहीं आया है उन जिलों के डीसी से भी वहां के हालात को लेकर चर्चा की है.

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

किसानों की फसल की बर्बादी को लेकर सीएम ने ₹20000 प्रति एकड़ मुआवजे का ऐलान किया है. सीएम ने जिला कलेक्टरों को आदेश दिए हैं, जहां पानी उतर चुका है. वहां पर जल्द से जल्द स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों के खेतों और घरों के नुकसान का आंकलन किया जाए. सीएम ने कहा कि जल्द से जल्द मुआवजा जारी किया जाएगा.

घरों के नुकसान का भी मिलेगा मुआवजा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोगों के घरों का जो नुकसान हुआ है उसकी भी भरपाई की जाएगी. SDRF कफन सिर्फ ₹6800 के नुकसान की भरपाई घरों के नुकसान के लिए करता है, लेकिन हम उसे बढ़ाकर ₹40000 देंगे. पशुओं के बह जाने पर 37500 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा. बाकी पशुओं के बह जाने पर भी हम नियमानुसार पैसा बढ़ाकर लोगों की मदद करेंगे.

दिवाली तक मिल जाएगा मुआवजा

सीएम ने कहा कि बाढ़ के दौरान 55 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. उनमें से 40 लोगों के परिवारों को मुआवजा मिल चुका है. अगले 40 दिनों में अफसर गांवों में जाकर घरों और खेतों के नुकसान के मुआवजे की रिपोर्ट तैयार करेंगे और दिवाली तक हम सबको मुआवजा दे देंगे.

उन्होंने कहा कि पंजाब को संकट का सामना करना आता है. पंजाब की जनता ने भी इस मुश्किल घड़ी में बाढ़ ग्रस्त लोगों की काफी मदद की है. पंजाब ने पूरे देश को बता दिया कि हमें आपदा और संकट से निपटना आता है. अगर कोई अफसर किसी तरह से मुआवजे के फॉर्म गलत भरेगा या कोई बेईमानी करेगा तो उसको माफ नहीं किया जाएगा.

मुख्यमंत्री नहीं बल्कि दुखमंत्री बनना पड़ेगा- मान

भगवंत मान ने कहा कि इस वक्त पंजाब का मुख्यमंत्री नहीं बल्कि दुखमंत्री बनना पड़ेगा और पंजाब के दुखों में शामिल होना पड़ेगा. इस धरती ने मुझे काफी नाम और शोहरत दी है. मेरे पास जो भी है मैं उसे इस धरती के लिए न्योछावर कर दूंगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |