बाइक चोरी हो गई है… रोते हुए पहुंचा युवक; बात सुने बगैर दरोगा ने बाल खींचकर मारे थप्पड़

उत्तर प्रदेश के बरेली के सिरौली थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थाने में मौजूद एक दरोगा शिकायत करने आए युवक को बाल पकड़कर बेरहमी से थप्पड़ मारता है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पीड़ित युवक का नाम शिशुपाल है.

मामला बरेली से 80 किलोमीटर दूर सिरौली थाने का है. गांव संग्रामपुर का रहने वाला शिशुपाल नाम का युवक अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा था. उसका आरोप है कि नवीगंज क्षेत्र से उसकी बाइक चोरी हुई है. लेकिन जब वह थाने पहुंचा तो दरोगा ने उसकी पिटाई कर दी.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक थाने के अंदर अपनी बाइक पर बैठा था. उसी दौरान दरोगा आता है. इसी बीच पास खड़ा कोई शख्स युवक से उसकी जाति पूछता है. जैसे ही युवक अपनी जाति बताता है, दरोगा जो उस समय मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था, अचानक फोन काटकर युवक के पास पहुंचता है. दरोगा युवक के बाल पकड़कर उसे बाइक से नीचे खींच लेता है और बिना कुछ सुने लगातार थप्पड़ मारने लगता है.

पुलिस ने युवक को मारे थप्पड़, खींचे बाल

वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि युवक कह रहा है मेरी बाइक नवीगंज से चोरी हो गई है, मैं शिकायत करने आया हूं. लेकिन दरोगा उसकी एक न सुनते हुए लगातार उसकी पिटाई करता रहता है.

थाने में खड़े लोग बने मूकदर्शक

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि थाने में कई लोग मौजूद थे. कुछ पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग भी खड़े दिखाई दे रहे हैं. सब कुछ उनकी आंखों के सामने हो रहा था, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई. युवक को सरेआम थप्पड़ मारे जाते रहे और वह अपनी शिकायत सुनाने की कोशिश करता रहा.

यह पूरा मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब शिकायतकर्ता को ही थाने में इस तरह पीटा जाएगा, तो आम आदमी अपनी समस्या लेकर कहां जाएगा.

एसपी साउथ ने लिया संज्ञान, सीओ से मांगी रिपोर्ट

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने मामले का संज्ञान लिया है. उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें मिली है और इस पर सीओ से रिपोर्ट मांगी गई है. रिपोर्ट आने के बाद दरोगा के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

वहीं पुलिस विभाग में भी इस घटना को लेकर हलचल मच गई है. सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि पुलिस से न्याय की उम्मीद करने वाले ही अब पुलिस की मार झेल रहे हैं.

वीडियो से बढ़ी पुलिस की किरकिरी

यह पहला मौका नहीं है जब बरेली पुलिस पर इस तरह का आरोप लगा हो, लेकिन इस बार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस विभाग की किरकिरी और ज्यादा बढ़ गई है. आम जनता लगातार वीडियो को शेयर कर रही है और दरोगा की हरकत पर कड़ी नाराजगी जता रही है. लोगों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी चोरी की शिकायत करने थाने जाएगा और उसे ही इस तरह पीटा जाएगा तो इससे आम जनता का भरोसा पुलिस पर से उठ जाएगा.

जांच के बाद तय होगी कार्रवाई

फिलहाल पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि मामले की जांच चल रही है. सीओ स्तर से रिपोर्ट मांगी गई है. रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दरोगा पर क्या कार्रवाई होगी, यह साफ हो जाएगा. लेकिन इतना तय है कि वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग की छवि एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |