मुंबई से लेकर रांची तक… 12 से ज्यादा लोकेशन पर रेड, 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक ISIS आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद देशभर में 12 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई है. देश भर से आठ से ज़्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. मुख्य आरोपी आफताब मुंबई का रहने वाला है. रांची में भी एक संदिग्ध आतंकवादी, असहर दानिश, गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस, झारखंड ATS, और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी हुई है. फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.

देश भर के अलग-अलग राज्यों में 12 से ज्यादा ठिकानों पर स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों की तरफ से रेड मारी गई है. इस दौरान टीम ने अलग-अलग ठिकानों से कुल 8 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है. इस पूरे मामले में दिल्ली स्पेशल सेल का कहना है कि पूरे मामले में अभी जांच और पूछताछ की जा रही है.

रांची से एक संदिग्ध गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची के एक लॉज से ISIS का एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के साथ मिलकर राजधानी रांची में आतंकी कनेक्शन को लेकर छापेमारी की है. इससे इलाके में हड़कंप मच गया है.

रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. इसके आतंकी संगठन के जुड़े होने के सबूत मिले थे. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री ,दस्तावेज बरामद होने की सूचना भी है.

रांची से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी का नाम असहर दानिश है, जो कि बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला बताया जा रहा है. दिल्ली में दर्ज मामले के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है. फिलहाल टीम की तरफ से उससे पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही उसके आतंकी संगठनों से कनेक्शन भी खोजे जा रहे हैं.

पूरे इलाके की जांच कर रही पुलिस

रांची पहले भी आतंकियों के नेटवर्क का अड्डा बन चुका है. शहर से पहले भी संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है. आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है. पुलिस की तरफ से पूरे इलाके की जांच की जा रही है. इसके साथ ही पता लगाया जा रहा है कि संदिग्ध के साथ कोई और तो नहीं था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |