कासगंज: BJP सांसद की बहन का ससुराल में उत्पीड़न, ससुर और देवर ने नहाते समय बनाया वीडियो, डंडे से मारा, चाकू से भी किया हमला

फर्रुखाबाद से भाजपा के सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना सिंह ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है. जिसके बाद रीना सिंह ने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है. रीना सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाते हए कहा है कि उनके देवर राजेश और उनके ससुर लक्ष्मण सिंह ने उनको जान से मार देने की धमकी दी है, इतना ही नहीं ससुर और देवर ने मिलकर उनपर हमला भी किया है. उनको कथित तौर पर गाली-गलौज भी दी गईं हैं. डंडे से पीटने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.

सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना सिंह ने यह दावा किया है कि जब वो रविवार के दिन दोपहर में अपने बाथरूम में नहा रही थी तो तब उसी समय वहां उनके ससुर और देवर आए और उन दोनों ने मिलकर खिड़की से उनकी वीडियो बनाने की कोशिश की. जब उन्होंने ससुर और देवर की इस हरकत का विरोध किया तो उन लोगों ने गाली देना शुरू कर दिया, इसके बाद मारपीट की गई, ससुर ने डंडे से वार भी किया और जान से मारने को लेकर धमकाया भी गया.

रीना सिंह का गंभीर आरोप

रीना सिंह ने अपने दावे में आगे कहा कि ससुर लक्ष्मण सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल निकालकर कहा कि तुमको गोली मार दूंगा. रीना सिंह ने अपने देवर पर यह आरोप लगाया कि उसने धारदार चाकू से हमला किया और लोहे की रॉड से भी मारा, जिसके बाद रीना के हाथ में चोट भी लग गई. रीना ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज करवाई है उसमें कहा है कि उनपर हमले के बाद से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही है.

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

अधिकारियों ने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद मुकेश राजपूत की बहन ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. इस मामले में सहावर थाना प्रभारी (एसएचओ) चमन गोस्वामी ने जानकारी दी कि मिली शिकायत के आधार पर लक्ष्मण सिंह, राजेश और गिरीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन्होंने आगे बताया कि मामले की जांच अभी जारी है. दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |