वन परिवहन मंत्री पर कर्मचारी के संगीन आरोप! बोला-रेस्ट हाउस का कमरा न खोलने पर मां-बहन की गालियां दीं और थप्पड़ मारे !

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। वन, जलवायु परिवर्तन और परिवहन मंत्री केदार कश्यप पर कर्मचारी को पीटने के गंभीर आरोप लगे है। जगदलपुर सर्किट हाउस में संविदा कर्मचारी खितेंद्र पांडेय ने मंत्री पर मारपीट और गाली-गलौज का गंभीर आरोप लगाए है। खितेंद्र ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।

PunjabKesari

उन्होंने आरोप लगाया है कि मंत्री ने कमरे का ताला समय पर न खोलने पर गुस्से में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना ने छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल मचा दी है । कांग्रेस ने मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। मंत्री पर  मां-बहन की गाली देने थप्पड़ मारने जैसे संगीन आरोप कर्मचारी ने लगाए है।

खितेंद्र पांडेय ने लगाए है गंभीर आरो

खितेंद्र पांडेय का कहना है कि वो 20 सालों  से सर्किट हाउस में कार्यरत हैं। पिछली शाम मतलब कि शनिवार शाम को  नाश्ता बना रहे थे, इसी दौरान मंत्री के पीएसओ उन्हें बुलाकर कमरे में ले गए। खितेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि  “मंत्री केदार कश्यप ने मुझसे पूछा कि तुमने कमरा क्यों नहीं खोला? इसके बाद उन्होंने जूता उठाया, मां-बहन की गालियां दीं और कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारे। खितेंद्र का कहना है कि वो लकवे का मरीज है  इसके बाद भी मारपीट की गई। आगे खितेंद्र ने कहा कि मंत्री के पीएसओ ने ही बाग में बीच-बचाव कर उन्हें हटाया। उन्होंने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस ने मामले पर मंत्री केदार को घेरा

वहीं इन आरोपो के बाद कांग्रेस भी हरकत मे आ गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केदार कश्यप के व्यवहार को “शर्मनाक” करार दिया है। बैज ने कहा है कि “चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के साथ ऐसा व्यवहार बेहद निंदनीय है। केदार कश्यप ने अपने पिता की छवि को धूमिल करने का काम किया है। यह कारनाम मंत्री के दंभ और अहंकार को दर्शाता है। कांग्रेस ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मंत्री केदार कश्यप ने दिया आरोप पर जवाब

वहीं दूसरी ओर मंत्री केदार कश्यप ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। केदार ने इतना जरुर कहा है कि उन्होंने  कर्मचारियों को लापरवाही के लिए डांटा था लेकिन  मारपीट या गाली-गलौज की बात पूरी तरह झूठी है। कश्यप ने इसे कांग्रेस की “राजनीतिक साजिश” करार दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |