MP कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी के घर में घुसे नकाबपोश, CCTV के तार काटे

इंदौर के बिजलपुर इलाके में शुक्रवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर पर धावा बोला. चोर करीब ढाई घंटे तक इलाके में सक्रिय रहे. उन्होंने जीतू पटवारी के घर के अलावा नगर पंचायत अधिकारी, बिजली कंपनी इंजीनियर और एक कारोबारी के घर को भी निशाना बनाया.

दरअसल इंदौर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर में चोर घुसे. चार से पांच अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया है. यह घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित बिजलपुर के निवास पर हुई. फिलहाल पुलिस द्वारा सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है. बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही उनके घर के पास मौजूद दो और घरों को चोरों ने निशाना बनाया. घटना को अंजाम देने आए आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए.

जीतू पटवारी के घर में चोरी

घटना रात करीब 2:15 बजे की है. बदमाश टामी और कटर लेकर पहुंचे और पटवारी के घर की जाली काटकर भीतर घुस गए. परिसर में बने पटवारी के कार्यालय में उन्होंने घुसकर दराज और लाकर खंगाले. हालांकि, उन्हें कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगा. यहां तक कि ऑफिस में रखा फोन और एटीएम कार्ड भी नहीं उठाया.

अन्य घरों में भी की सेंधमारी

यहां कीमती सामान न मिलने पर बदमाश नजदीकी घरों में घुसे. इनमें पुनासा नगर पंचायत के सीएमओ राजकुमार ठाकुर, बिजली कंपनी के इंजीनियर नरेंद्र दुबे और कारोबारी संकेत आर्य का घर शामिल है. बदमाश आधे घंटे तक घरों में रहे, लेकिन अचानक संकेत आर्य के जाग जाने और ललकारने पर फरार हो गए.

सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश कैद

जीतू पटवारी के पीए अमित शर्मा के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में पांच बदमाश दिखाई दे रहे हैं. उनके हाथों में टामी और औजार थे. पुलिस का कहना है कि वारदात बाग-टांडा गिरोह की हो सकती है. मौके पर फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्ते भी जांच के लिए बुलाए गए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |