दिल्ली: मच्छर, भूख और अंधेरे से जूझ रहे लोगराहत शिविर पहुंचे केजरीवाल, सुनी पीड़ितों की परेशानी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को दिल्ली में बाढ़ जैसे बने हालातों से प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना. शास्त्री पार्क राहत सिविल कैंप पर पहुंचकर अरविंद केजरीवाल ने वहां रह रहे लोगों से मुलाकात की और उनकी परेशानियां सुनी.

राहत शिविर कैंप में रह रहे लोगों ने बताया कि उन्हें यहां बिजली नहीं मिल रही है, साथ ही खाना और सरकारी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. कुछ लोगों की यह भी शिकायत थी कि वे यहां कई दिनों से रह रहे हैं, एक दिन पहले ही टेंट लगाए गए हैं, और मच्छर बहुत हैं.

पीड़ितों से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

लोगों की परेशानियां सुनने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, कई इलाकों के अंदर पानी भर गया है. दिल्ली में खासकर जो गरीब लोग हैं और यमुना के तट पर रहते थे, ऐसे गरीब लोगों को अपने-अपने घर खाली करके सरकार के द्वारा बनाए गए रिलीफ कैंप जाने के लिए मजबूर किया गया है. उन्होंने कहा कि अभी हम ऐसे ही एक रिलीफ कैंप में लोगों का हाल-चाल पूछने के लिए आए हैं. लोगों को कई तरह की तकलीफें हैं, उन्हें खाना टाइम पर नहीं मिल रहा है, मच्छर बहुत ज्यादा हैं, उसका कोई इंतजाम नहीं है, पीने के पानी की तकलीफ है. टेंट भी ऊपर से बारिश आ रही थी, लेकिन बता रहे हैं कि कल ही टेंट लगाए हैं.

यहां देखें पोस्ट:

केजरीवाल ने दिल्ली सरकार से किया निवेदन

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमारा सरकार से निवेदन है कि हम समझ सकते हैं कि यह कुदरत का कहर है, लेकिन ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह गरीबों के लिए और दूसरे नागरिकों के लिए सारे इंतजामात करे. उन्होंने कहा कि हमारा सरकार से निवेदन है कि जो रिलीफ कैंप्स हैं, जहां पर गरीब लोग आने के लिए और रहने के लिए मजबूर हैं, वहां पर सारी सुविधाएं दी जाए दूसरा इस वक्त पूरी दिल्ली के अंदर भी जगह-जगह पर पानी भर गया है, और कई इलाकों में एक बड़ा कारण यह भी है कि डीसिल्टिंग टाइम पर नहीं हुई. कई ऐसे इलाके हैं जहां नालों की सफाई टाइम पर नहीं हुई, सीवर बैक मार रहा है. कई इलाकों में पीने का पानी नहीं आ रहा है, जिससे लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जनता को सुविधा दे सरकार: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार से यही निवेदन है कि जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके जनता को सुविधा प्रदान करें. जनता को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए. पीने के पानी और सीवर सबका इंतजाम किया जाए. उन्होंने कहा कि इस समय पूरा उत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, और उत्तराखंड यह पूरा का पूरा इलाका बाढ़ से ग्रसित है. उन्होंने कहा कि हमारा केंद्र सरकार से यही निवेदन है कि जनता को राहत पहुंचाने के लिए जितना बन सके उतना काम करें.

केजरीवाल ने कहा कि अफगानिस्तान में अभी भूचाल आया था, और सरकार ने वहां पर राहत भेजी है. वह बहुत अच्छी बात है; दुनिया में कभी भी ऐसा हो तो इंसानियत के नाते भेजना भी चाहिए. उन्होंने कहा कि इसी तरीके से अपने उत्तरी भारत में जितने राज्य प्रभावित हैं, वहां भी केंद्र सरकार को राहत पहुंचानी चाहिए; अपने ही लोग हैं. इनकी भी राहत के लिए इंतजाम किए जाने चाहिए. बता दें किअरविंद केजरीवाल कल तक पंजाब में थे और बाढ़ बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे थे और पंजाब से आते ही दिल्ली में लोगों के बीच उनका हालचाल जानने पहुंचे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |