पटना में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार कार, पांच कारोबारियों की मौत

बिहार के पटना से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह सभी बिजनेसमैन थे. हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार कर ने एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. कार सवार सभी कारोबारियों की मौत मौके पर ही हो गई. हादसा पटना-गया फोरलेन पर हुआ.

जानकारी के अनुसार, परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा मोड़ के पास बुधवार देर रात यह हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई.

मृतकों की पहचान

  • राजेश कुमार
  • सुनील कुमार
  • कमल किशोर
  • प्रकाश चौरसिया
  • संजय कुमार

सभी मृतक पटना के कुर्जी और पटेल नगर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं. जबकि हादसे का शिकार बनी गाड़ी राजधानी के पटेल नगर के गांधी मूर्ति के निवासी संजय कुमार सिन्हा की बताई जा रही है. गाड़ी का नंबर BR 01HK 271 7 से बताया जा रहा है.

पटना लौटते वक्त हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तब घटी जब सभी कारोबारी फतुहा से पटना लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी. हादसे के बाद कार सीधे जाकर ट्रक से टकराई और उसमें फस गई. करीब 50 मीटर तक कार घसीटती चली गई. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने बताया- सभी कारोबारी कीटनाशक और कृषि से जुड़े उत्पादों का बिजनेस करते थे.

सदमे में मृतकों के परिजन

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. सभी शव कार में फंसे हुए थे. जिसने भी यह मंजर देखा, उसकी रूह कांप गई. पुलिस ने कटर से कार काटकर सभी शव बाहर निकाले. फिर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया. साथ ही मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी गई. सभी मृतकों के परिजन सदमे में हैं. मामले में जांच जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |