‘पत्नी ने जहर खिला दिया मुझे…’, मौत से पहले युवक ने बनाया वीडियो, पिता बोले- 6 लाख रुपये नहीं लौटा रही थी बहू

बिहार के भागलपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां सोमवार को एक होमगार्ड जवान के बेटे अनंत कुमार उर्फ छोटू की जहर से मौत हो गई. परिवार ने बेटे के ससुरालियों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है. बताया कि उनके बेटे ने लव मैरिज की थी. ससुरालियों को उसने 6 लाख रुपये भी दिए थे. मगर अभी उन लोगों को खुद पैसों की जरूरत थी. इसलिए बेटा ससुरालियों से पैसे वापस मांग रहा था. अनंत का अब एक वीडियो भी सामने आया है.

24 साल के अनंत ने वीडियो में कहा- मुझे पत्नी ने जहर खिलाया है. मेरी मौत के लिए मेरी पत्नी कीर्ति मिश्रा, मेरी सास, उसके नाना-नानी और मामा-मामी जिम्मेदार होंगे. परिवार के अलावा भवानीपुर थाने का एक स्टाफ विकास कुमार झा भी है, जो लड़की और उसके परिवार का इस मामले में मदद कर रहा है. लड़की, उसके परिवार, रिश्तेदार और थाना के स्टाफ को भी जेल की सजा होनी चाहिए.

मेरे ऊपर झूठा केस दर्ज करवाया गया था

अनंत ने वीडियो में आगे कहा, ‘इन लोगों ने पैसे लेकर वापस नहीं किए, उल्टा मेरे ऊपर झूठा केस दर्ज करा दिया. एक दूसरे वीडियो में कीर्ति को दिखाते हुए अनंत कहता दिखा- ठीक है, कीर्ति आज हम दुनिया से जा रहे हैं, अब तो तुम लोग खुश हो ना? ठीक है, अब तुम एक काम करो- मैंने 5 साल में तुम्हारे ऊपर जो 6 लाख रुपए खर्च किए हैं वो वापस कर दो.

चार महीने पहले भी बहू ने किया था हंगामा

मामला नवगछिया टाउन थाना क्षेत्र की राजेंद्र कॉलोनी का है. अनंत के पिता विवेकानंद चौधरी ने कहा- मेरी बहू, उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने जहर खिलाकर मेरे बेटे की हत्या की है. मैं भवानीपुर थाने में ड्यूटी पर था. पत्नी ने घटना की सूचना दी. तीन से चार महीने पहले भी बहू ने थाने में हंगामा किया था और कहा था- झूठे केस में तुम लोगों को जेल भिजवा दूंगी. मेरे बेटे से पहले पैसे लिए, फिर पैसा न देने पड़ें, इसलिए प्यार के जाल में फंसाकर उससे मंदिर में शादी कर ली थी.

बहू ने ससुर को कॉल करके दी थी जानकारी

पिता ने बताया- मेरा बेटा लगातार बहू कीर्ति के घर पैसे मांगने जाया करता था. सोमवार को भी वो उनके घर गया था. इसके बाद हमें बहू का फोन आया. बोली कि आपके बेटे ने जहर खा लिया है. इसे यहां से ले जाओ. हम तुरंत वहां पहुंचे. बेटे को फिर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले हए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही मेरे बेटे की मौत हो गई.

मृतक के पिता ने यह आरोप लगाया है कि बहू ने ही मेरे बेटे को जहर देकर मार डाला है. कीर्ति कुमारी हाजीपुर की रहने वाली है. वो नवगछिया के राजेंद्र नगर कॉलोनी में किराए के मकान पर परिवार संग रहती है. सभी के खिलाफ एक्शन होना चाहिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |