हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली को कम्बोडिया में दबोचा गया, जल्द लाया जाएगा भारत

भारत का कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली को कम्बोडिया में हिरासत में लिया गया है. हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली को करीब 10 दिन पहले कम्बोडिया में हिरासत में लिया गया था. भारत की सेंट्रल एजेंसियां और हरियाणा पुलिस कम्बोडिया में मौजूद है. साथ ही गैंगस्टर को भारत लाने की तैयारी में एजेंसियां जुटी हुई है.

हरियाणा पुलिस ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल पर 7 लाख का इनाम घोषित कर रखा था. इसी के बाद उसकी गिरफ्तारी अब बड़ी सुरक्षा मानी जा रही है. एजेंसियां और हरियाणा पुलिस किसी भी वक्त इस कुख्यात को भारत लेकर आ सकती है.

कौन है गैंगस्टर मैनपाल बादली

मैनपाल 29 अगस्त 2018 को पैरोल पर जेल से बाहर आया था. जिसके बाद विदेश में जाकर अपनी गैंग को ऑपरेट कर रहा था. मैनपाल पर हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. जेल में रहते हुए भी हत्या करने का आरोप है. मैनपाल शुरुआत में ट्रैक्टर रिपेयर का काम सीखता था, लेकिन साल 2000 में अपने चाचा की हत्या के बाद अपराध की दुनिया में उसने कदम रखा. देखते ही देखते धीरे-धीरे वो अपराध की दुनिया में एक खतरनाक गैंगस्टर बन गया. हरियाणा पुलिस की सूची में मैनपाल बादली नंबर-1 मोस्ट वांटेड बदमाश है. इसी के चलते पुलिस इसको दबोचने के लिए लगी हुई थी. हाल ही में इसको पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई.

पुलिस ने गुप्त रखा था ऑपरेशन

दरअसल, मैनपाल की गिरफ्तारी से हरियाणा में संगठित अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है. पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब उसके गैंग के बाकी सदस्यों और नेटवर्क पर भी नजर रख रही हैं. साथ ही हरियाणा पुलिस ने इस ऑपरेशन को गुप्त रखा था. इसी के बाद कम्बोडिया की स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से मैनपाल को हिरासत में लिया गया. इससे साथ ही यह बात भी सामने आई है कि अपराध पर लगाम लगाने और विदेश में छिपे बैठे अपराधियों को पकड़ने के लिए कितनी सतर्क और सक्रिय हैं. गैंगस्टर मैनपाल को भारत लाने के बाद उससे पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |