7 साल बाद चीन दौरे पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक जारी, रूस समेत 20 से ज्यादा देशों का जमावड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय चीन दौरे पर हैं. यहां वे SCO की मीटिंग में हिस्सा लेने वाले हैं. इस मीटिंग में 20 से ज्यादा देश शामिल हो रहे हैं. समिट में पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात की, जबकि सोमवार को उनकी मुलाकात रूसी राष्ट्रपति पुतिन से तय है. चीनी राष्ट्रपति और पीएम मोदी की मुलाकात 7 सालों बाद हुई. यही कारण है कि इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. अमेरिकी टैरिफ के बीच चीन के साथ भारत की नजदीकी पर पूरी दुनिया की नजर है.

तिआनजिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक यिंगबिन होटल में चल रही है जो लगभग 40 मिनट तक चलने वाली है. इस बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है.

7 साल चीन पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे 7 सालों के बाद चीन दौरे पर गए हैं. जून 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद भारत और चीन के बीच संबंध काफी खराब हो गए थे. हालांकि हाल के दिनों में चीन और भारत के संबंध एक बार फिर ठीक करने की कवायद की जा रही है. इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को कम करना भी है.

रेड कारपेट पर हुआ मोदी का स्वागत

7 साल बाद चीन में एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में रेड कारपेट बिछाया गया. तियानजिन एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का पारंपरिक नृत्य से स्वागत किया गया. ट्रम्प की तरफ से भारत पर 50%, चीन पर 30%, कजाकिस्तान पर 25% समेत बाकी SCO देशों पर भी हाई टैरिफ लगाया है. ऐसे में इस SCO बैठक में टैरिफ को लेकर भी बातचीत की जा सकती है.

कुछ देर में होगी मोदी और जिनपिंग की मुलाकात

चीन के तियानजिन शहर में अब से कुछ देर बाद पीएम मोदी और जिनपिंग में द्विपक्षीय वार्ता हो रही है. SCO समिट में भारत-रूस-चीन समेत दुनिया के 20 से ज्यादा देशों का जमावड़ा लगा हुआ है. अमेरिका के टैरिफ के बीच ये मुलाकात बेहद खास मानी जा रही है.

इन मुद्दों पर हो सकती है बात

इसके अलावा यहां सीमा पर शांति, यूक्रेन युद्ध समेत कई मुद्दों पर बात होगी. नए आर्थिक समीकरण पर भी चर्चा की जा सकती है. मुलाकात के दौरान चीनी एप्स पर बैन हटाने को लेकर भी बातचीत की जा सकती है. मोदी-जिनपिंग मुलाकात से पहले SCO का एजेंडा साफ है. SCO में और एकता लाने पर जोर होगा. SCO क्षेत्रीय शांति और विकास पर जोर देगा. SCO में 10 साल के विकास एजेंडा पर चर्चा होगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |