अनशन पर बैठे मनोज जरांगे की बिगड़ी तबीयत, कई आंदोलनकारियों को दर्द और सर्दी-जुकाम

मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल मराठाओं को आरक्षण देने की मांग पर अड़े हुए हैं. वो मुंबई के आजाद मैदान में अनशन कर रहे हैं. अनशन करने के चलते मनोज जरांगे पाटिल की तबीयत बिगड़ गई है. तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टर को बुलाया गया. मनोज जरांगे ने मराठा समुदाय को ओबीसी वर्ग के आधार पर आरक्षण देने की मांग को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में शुक्रवार को भूख हड़ताल शुरू की. इसी के बाद रविवार को उनकी हड़ताल का तीसरा दिन है. पिछले दो दिनों से पेट में भोजन या पानी की एक बूंद नहीं होने के बाद, मनोज जरांगे पाटिल की हालत बिगड़ने लगी है.

हालांकि, मनोज जरांगे पाटिल अब सो रहे हैं, लेकिन शनिवार को आधी रात को उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी. इसलिए, तुरंत डॉक्टरों को यहां आजाद मैदान बुलाया गया. डॉक्टरों ने उनकी जांच की. अगर मनोज जरांगे की भूख हड़ताल कुछ और समय तक जारी रही, तो उनकी हालत तेजी से बिगड़ सकती है. इसलिए, सबकी नजर इस बात पर है कि क्या राज्य सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज इस मामले पर कोई फैसला लेंगे?

100 आंदोलनकारियों ने भी कराया इलाज

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए कई प्रदर्शनकारी पिछले दो दिनों में जी.टी. अस्पताल और सेंट जॉर्ज अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे हैं. इन दोनों अस्पतालों में पिछले दो दिनों में लगभग 100 आंदोलनकारियों ने इलाज करवाया है, इनमें बदन दर्द, सिरदर्द, हाथ-पैरों में दर्द और सर्दी-ज़ुकाम जैसी सामान्य बीमारियों के मरीज शामिल हैं.

क्या है मांग?

आजाद मैदान में बात करते हुए, मनोज जरांगे ने कहा,सरकार को यह गलत सूचना नहीं फैलानी चाहिए कि मराठा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटे से आरक्षण की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा, हम सिर्फ यह मांग कर रहे हैं कि हमें कुनबी श्रेणी के तहत पात्रता के आधार पर कोटा का हमारा उचित हिस्सा मिले. जारांगे ओबीसी श्रेणी में मराठों के लिए 10% आरक्षण की मांग कर रहे हैं. वो चाहते हैं कि मराठों को कुनबी के रूप में मान्यता दी जाए. कुनबीएक कृषक जाति जो ओबीसी श्रेणी में शामिल है जिससे उन्हें सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण का लाभ मिल सके.

जरांगे ने चेतावनी देते हुए कहा, हम राजनीति में नहीं पड़ना चाहते. हम सिर्फ आरक्षण चाहते हैं. सरकार को मराठा समुदाय के सब्र की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |