शाजापुर। मोहल्ला चोबदारवाड़ी में मुस्लिम समुदाय द्वारा शुक्रवार शाम 5 बजे सीरत कमेटी के नव नियुक्त सदर एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर आगामी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर रूपरेखा भी तैयार की गई।
सीरत कमेटी के सदर हनीफ (उर्फ हन्नू भाई), खजांची असगर अली, वरिष्ठ नायब सदर लालु उस्ताद, इक्का भाई, नायब सदर सोहेब मेव, इरशाद नागोरी,रईस पठान, अफजल अंसारी, जनरल सेक्रेटरी इमरान मदनी, सेक्रेटरी इरफान मंसूरी, मीडिया प्रभारी शफीक खान पत्रकार तथा प्रवक्ता हनीफ राही ने मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।
इस मौके पर जाकिर हुसैन, सैय्यद आबिद अली, सैय्यद अनवर अली, शेख कलीम, शेख सोहेल, सैय्यद जुगनू सहित समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि 5 सितंबर को जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला जाएगा।