अपने ही बॉयफ्रेंड से करवाया हिंदू सहेली का रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया… पीड़िता ने रोते हुए पुलिस को बताई आपबीती, हुआ ये एक्शन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां दूसरे समुदाय की युवती ने हिंदू लड़की को दोस्ती के बहाने बुलाया. फिर उसे अपने बॉयफ्रेंड के घर ले गई. यहां उसने हिंदू लड़की को कमरे में बंद कर दिया. फिर दूसरे समुदाय की युवती के बॉयफ्रेंड ने उसके साथ रेप किया. यही नहीं, उसका अश्लील वीडियो भी बनाया. आरोपी युवक पेशे से ठेकेदार है.

मामला शआदतगंज थाना क्षेत्र का है. यहां पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है. पीड़िता ने बताया कि जम्बूरखला मछली मोहल्ला की रहने वाली शाकिबा ने फोन करके उसको कैसरबाग बुलाया, जहां उसकी मुलाकात शाकिबा से हुई. शाकिबा उसे बहला फुसलाकर कैसरबाग से अकबरी गेट जमाई टोला ले गई. इसके बाद शाकिबा उसे अपने बॉयफ्रेंड अली उर्फ मोहम्मद मेहरान के घर ले गई. वो जवाई टोला का रहने वाला है.

पीड़िता का आरोप है कि अली के कमरे की चाबी पहले से शाकिबा के पास थी. वो कैमरा खोल कर घर के अंदर बैठा था. हम लोगों का इंतजार कर रहा था. कुछ देर के बाद अली उर्फ मोहम्मद मेहरान वहां आया और शाकिबा से कहने लगा कि अपनी सहेली के साथ शारीरिक संबंध बनवाओ. इस पर पीड़िता ने विरोध किया. तभी शाकिबा कहने लगी कि तुम इसके साथ शारीरिक संबंध बना लो नहीं तो तुम्हें जाने नहीं देगा.

जबरन बनाए शारीरिक संबंध

इसके बाद अली उर्फ मोहम्मद मेहरान ने धमकी देते हुए शाकिबा के सामने पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. इतना ही नहीं उसने इसका वीडियो भी बनाया. इसके बाद शाकिबा ने उसे ऑटो में बैठा दिया और फिर वह घर चली गई. लोक लज्जा के कारण पहले तो वह चुप थी, लेकिन बाद में पीड़िता ने इसकी सूचना अपने परिवार को दी.

दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया

पीड़िता के भाई ने पुलिस में जाकर फिर मामले की तहरीर दी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शाकिबा और अली उर्फ मोहम्मद मेहरान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |