दिल्ली-NCR में आज होगी मूसलाधार बारिश… इन 15 राज्यों के लिए भी अलर्ट, जानें जम्मू में तबाही के बाद कैसे हैं हालात

दिल्ली में बारिश का दौर लगातार जारी है. अब भी मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यानी दिल्ली वालों को बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. दिल्ली में अगले 5 दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश से गर्मी से तो दिल्ली के लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन इससे जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई है. ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है

उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक पहाड़ी राज्यों पर भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. पहाड़ी राज्यों में बारिश पहले ही खूब तबाही मचा चुकी है. अब आगे भी मौसम विभाग की ओर से इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुई तबाही के बाद अब फिर से मौसम विभाग की ओर से राज्य में 2 सितंबर तक बारिश की संभावना है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 29 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 29 अगस्त को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 2 दिनों के दौरान तेलंगाना में भारी बारिश और अगले 6 दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

2 और 3 सितंबर को केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 29 और 30 अगस्त को आंतरिक कर्नाटकआंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु और केरल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

5 सितंबर तक गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 29 अगस्त को कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत में गरज और बिजली के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

29 से 30 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |