खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना, दिल्ली वालों के लिए अगले 48 घंटे अहम… इन इलाकों में बाढ़ का खतरा दिल्ली/NCR By Shahzad Khan On Aug 28, 2025 102 दिल्ली में यमुना के तटीय इलाकों पर एक बार फिर बाढ का खतरा मड़रा रहा है. पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के चलते राजधानी में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. इसके चलते प्रशासन ने तटीय इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है. दिल्ली में यमुना का जलस्तर सुबह 7:00 बजे 205.46 दर्ज किया गया है जो खतरे के 205.33 निशान से 0.13 मीटर ज्यादा है. आने वाले 2-3 दिन में नदी का जलस्तर और भी बढ़ सकता है. यहां के लिए अगले 48 घंटे काफी अहम हैं. क्योंकि, हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे 36536 क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है. इसके अलावा वजीराबाद बैराज से 58290 क्यूसेक और ओखला बैराज से 42006 क्यूसेक पानी हर घंटे छोड़ा जा रहा है. Related Posts दिल्ली-नोएडा वालों की मौज! खत्म होने वाला है… IIT दिल्ली में फिर एक होनहार छात्र की मौत! कैंपस में पसरा… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें दूसरी बार यमुना खतरे के निशान के ऊपर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही जबरदस्त बारिश का असर भी दिल्ली की यमुना के बाढ़ पर पड़ रहा है. बाढ के खतरे को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि अगले 48 घंटे में वाटर लेवल और ज्यादा बढ़ेगा तो यमुना के पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा. यह पिछले कुछ दिनों में दूसरी बार है जब यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. इन इलाकों में अलर्ट कश्मीरी गेट, गीता कॉलोनी, यमुना का पुस्ता, गांधीनगर, सोनिया विहार जैसे निचले इलाकों में लोगों के घर खाली करने के आदेश दे दिए गए हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. दिल्ली सरकार और प्रशासन पूरी तरीके से यमुना की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. लोगों को सतर्क रहने की अपील जलस्तर 206 मीटर पहुंचने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया जाएगा. प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे न जाने की अपील की है. साथ ही वे तटीय इलाके जो बाढ़ की चपेट में सबसे पहले आ सकते हैं उन्हे सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है. आज सुबह से यमुना का जलस्तर सुबह 7:00 – 205.46 मीटर सुबह 8:00 – 205.45 मीटर सुबह 9:00 – 205.45 मीटर सुबह 10:00 – 205.44 मीटर दर्ज किया गया जो अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ज्यादा है मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 102 Share