नोएडा के 35 आलीशान फार्म हाउसों पर चला बुलडोजर, बनाते वक्त कर दी थी बस ये छोटी सी भूल, आप भी कर लें नोट

उत्तर प्रदेश के नोए़डा स्थित 35 से ज्यादा फार्म हाउसों पर बुलडोजर चलाया गया है. ये फार्म हाउस काफी आलीशान बने हुए थे. मगर फार्म हाउस मालिकों ने इन्हें बनाने में एक भूल कर दी थी, जिस कारण इन्हें ध्वस्त करना पड़ा. इस दौरान नोएडा प्राधिकरण की टीम को फार्म हाउस वालों का विरोध भी झेलना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक, नोएडा में मंगलवार को कई विभागों ने एक साथ मिलकर यमुना के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की. इस दौरान सेक्टर-151 और 155 में बने 35 से अधिक फार्म हाउस ध्वस्त किए. अधिकारियों का दावा है कि इस कार्रवाई से करीब एक किलोमीटर यमुना नदी की धारा को अवरोधमुक्त किया गया है. इस दौरान नोएडा प्राधिकरण की टीम को फार्म हाउस वालों का विरोध भी झेलना पड़ा.

यह कार्रवाई सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण ने मिलकर की है. जिन फार्म हाउस पर कार्रवाई की गई वह काफी आलीशान बने हुए थे, उनमें स्वीमिंग पुल से लेकर कई सुविधाएं थीं. अधिकारियों ने बताया- यह सेक्टर-151 के कोंडली बांगर और 155 के बादौली खादर के पास पास बह रही यमुना नदी के डूब क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से निर्माण किए जा रहे थे. इससे नदी की धारा प्रवाहित हो रही थी.

डीएम के आदेश के बाद कार्रवाई

यह कार्रवाई छह दिन पहले डीएम के एक सख्त आदेश के बाद की गई है. डीएम मेधा रूपम ने 20 अगस्त 2025 को नदियों के किनारे हो रहे अवैध निर्माण को रोकने को लेकर जारी किया था. आदेश जारी करने के साथ ही डीएम ने निर्माण को ध्वस्त करने के लिए समिति गठित की थी. अब तहसील दादरी क्षेत्र में हर महीने के प्रत्येक मंगलवार को कार्रवाई की जाएगी. सदर तहसील क्षेत्र में हर बुधवार और जेवर क्षेत्र में हर गुरुवार कार्रवाई की जाएगी.

4 सालों में बढ़ी फार्म हाउसों की संख्या

यमुना के डूब क्षेत्र में फार्म हाउस के खिलाफ काफी समय बाद कार्रवाई की है. पिछले साल ही यहां पर कुछ फार्म हाउस प्राधिकरण ने ध्वस्त किए थे. नोएडा प्राधिकरण ने वर्ष 2021 के शुरुआत में यमुना में बने डूब क्षेत्र की संख्या पता करने के लिए सर्वे किया था. उस समय करीब एक हजार फार्म हाउस बना होना सामने आया था. अब इनकी संख्या करीब पांच हजार तक पहुंच चुकी है. चरस-गांजे का व्यापार करने वालों के लिए भी फार्म हाउस अड्डे बन गए हैं. यहां ऐसे आए दिन पार्टियां होती हैं. पिछले एक साल में पुलिस करीब तीन गैंग पकड़ चुकी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |