पंजाब: मकान के ढहने से पहले बचाने आ गई सेना, छत पर फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से ले गई

इन दिनों देश भर में मानसून अपना विकराल रूप दिखा रहा है. पहाड़ों पर बारिश ने तबाही मचाई हुई है. मैदानी इलाकों में भी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है. फिर चाहे वो राजस्थान हो या पंजाब. पंजाब में मूसलाधार बारिश के बीच बांधों से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है. बरसात और बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से पंजाब में हालात बदतर होते जा रहे हैं.

राज्य में हजारों एकड़ जमीन, फसलें, नदियों के किनारे बसे गांव पानी में डूब गए हैं. सड़कें बह गई हैं. इस कारण वजह से कई गांवों का संपर्क कट चुका है. लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुुए हैं. ऐसे में लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं. बीते 24 घंटे में पौंग बांध और रणजीत सागर बांध का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया. <

3 नागरिकों के साथ 22 CRPF जवानों का रेस्क्यू

राज्य में बेकाबू हालातों को पंजाब पुलिस के साथ सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं. लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है. भारतीय सेना ने बताया कि मंगलवार से माधोपुर हेडवर्क्स (पंजाब) के पास एक इमारत में फंसे तीन नागरिकों के साथ 22 सीआरपीएफ जवानों को निकाला गया.

आज सुबह 6 बजे, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद बचाव कार्य के लिए आर्मी एविएशन हेलीकॉप्टरों को उतारा गया. फिर फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. फिर सुरक्षित स्थान पर लाया गया. भारतीय सेना ने बताया कि जिस इमारत में तीन नागरिकों के साथ जो 22 सीआरपीएफ जवान फंसे थे, उनको निकालने के बाद वो तुरंत बाद ढह गई.

 

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

यह सफल ऑपरेशन एक बार फिर भारतीय सेना की जीवन की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और संकट की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने की क्षमता को दर्शाता है. भारतीय सेना और स्थानीय अधिकारियों के बीच तालमेल ने सुनिश्चित किया कि एक संभावित त्रासदी टल गई. फिलहाल पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |