शाजापुर होगा औद्योगिक हब, मक्सी में 8 हजार करोड़ का ग्रीन एनर्जी निवेश* *5 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार – विधायक अरुण भीमावद

शहज़ाद खान
*शाजापुर* क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अरुण जी भीमावद ने मंगलवार, 26 अगस्त को शाम 4 बजे स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह शाजापुर पर पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने शाजापुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे बड़े औद्योगिक निवेश और विकास कार्यों की जानकारी दी।
विधायक भीमावद ने बताया कि शाजापुर जिले के शाजापुर विधानसभा के मक्सी क्षेत्र में जैक्सन ग्रुप द्वारा लगभग 8 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इसके तहत दो बड़े सोलर प्रोजेक्ट स्थापित होंगे, जिससे 5 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की औद्योगिक विकासोन्मुख नीतियों के कारण प्रदेश में बड़े निवेशक तेजी से आ रहे हैं। मक्सी के इस प्रोजेक्ट में –
पहली यूनिट में सोलर मॉड्यूल निर्माण इकाई लगेगी, जिसमें 1047 करोड़ का निवेश और लगभग 1700 लोगों को रोजगार मिलेगा। दूसरी यूनिट सोलर सेलए एंगॉट्स और वैफर्स का उत्पादन इकाई होगी, जिसमें 7105 करोड़ का निवेश और लगभग 2400 रोजगार सृजित होंगे। इसके लिए कुल 73 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।
विधायक ने कहा कि इस निवेश से न केवल हरित ऊर्जा उत्पादन में मध्यप्रदेश की हिस्सेदारी बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
विधायक श्री अरुण भीमावद ने अंत में कहा कि जैक्सन ग्रुप का यह निवेश न केवल शाजापुर, बल्कि पूरे प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और हजारों परिवारों के जीवन स्तर को ऊँचाई प्रदान करेगा।

*विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत अन्य विकास कार्य*
पत्रकार वार्ता में विधायक श्री भीमावद ने विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत अन्य विकास कार्यों की जानकारी भी दी जिनमें प्रमुख रूप से – शाजापुर मे मेडिकल कॉलेज का निर्माण ..
शाजापुर शहर का फोरलेन (10 किमी) – ₹85 करोड़
मक्सी शहर का फोरलेन (5.65 किमी) – ₹40 करोड़
सिविल अस्पताल मक्सी – ₹17.10 करोड़
आलू प्याज़ कृषि मंडी शाजापुर – ₹20 करोड़
शा. संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – ₹50 करोड़
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शाजापुर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण – ₹9.17 करोड़
जल जीवन मिशन अंतर्गत नल-जल योजना (87 ग्राम) – ₹7377.95 करोड़
नर्मदा घाटी विकास विभाग आईएसपी कालीसिंध परियोजना (111 ग्राम) – ₹7897.34 करोड़
नर्मदा-शिप्रा लिंक परियोजना (16 ग्राम) – ₹2215.64 करोड़
लखुंदर बांध से 207 ग्रामों में पेयजल योजना – ₹426.18 करोड़ सहित विभिन्न कार्य है।
*शाजापुर मे बह रही विकास की गंगा-*
पत्रकार वार्ता को भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने भी संबोधित किया और कहाँ की शाजापुर मे विधायक श्री अरुण भीमावद के नेतृत्व मे विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने जिले के मक्सी क्षेत्र को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में हो रहे प्रयासों को ऐतिहासिक और रोजगार मुलक बताया। इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष किरण सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष आशीष नागर, राधेश्याम गुर्जर, जगदीश पाल, उमेश टेलर,शीतल भावसार, बाबूलाल हावडिया, मनोहर विश्वकर्मा, गोविंद नायक एवं शाहिद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।पत्रकार वार्ता का संचालन व आभार पूर्व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश टेलर ने माना।
00000000000000000000

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |