जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल, बहे घर, रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा… दिखा चिनाब नदी रौद्र रूप; रेड अलर्ट पर प्रशासन

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बादल फटने से तबाही मच गई है. कई घर बह गए हैं. तीन लोगों की जान चली गई है. खतरे को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया है. लगातार हो रही बारिश से चिनाब नदी का जल स्तर बढ़ गया है. नदी का रौद्र रूप देख लोगों में दहशत है. प्रशासन को किसी भी खतरे से निपटने के लिए रेड अलर्ट पर रखा गया है.

डोडा प्रशासन ने आज सुबह रेड अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से नदियों व जल के श्रोतों के पास न जाने की अपील की है. लगातार हो रही बारिश और बादल फटने की वजह से नदी नाले उफान पर हैं. जिले के भलेसा, थाथरी और मरमत में बादल फटने से कई जगहों पर अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है.

टूटा हाईवे

इस इलाके में तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इस इलाके में बादल फटने से चिनाब नदी में अचानाक पानी का स्तर बढ़ गया. नदी का जलस्तर बढ़ने से NH 244 का एक हिस्सा टूट गया है. प्रशासन की टीम उसे ठीक करने में जुटी हुई है. इन घटनाओं में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है. इनमें से दो गंधोर में और एक ठठरी सबडिवीज़न के हैं. अब तक 15 रिहायशी घर क्षतिग्रस्त हुए हैं.

बहे घर और पुल

गौशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है. इसके साथ एक निजी स्वास्थ्य केंद्र को भी नुकसान पहुंचा है. तीन पैदल पुल बह गए हैं. कई घर भी इसकी चपेट में आए हैं. चिनाब नदी का उच्चतम जलस्तर 900 मीटर के करीब है. वर्तमान में यह 899.3 मीटर पर है. चिनाब नदी के आस-पास और चिनाब नदी से सटी सड़कों पर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

क्या बोले डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह?

डोडा में डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने कहा, ‘चिनाब नदी के इलाकों में तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. दो जगहों से बादल फटने की खबरें आई हैं. बादल फटने से NH 244 भी बह गया है. हमारी टीम उसे बहाल करने में जुटी है. अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है. इनमें से दो गंधोर में और एक ठठरी सबडिवीज़न में है.’

उन्होंने बताया, ’15 घर, गौशाला और अस्पताल क्षतिग्रस्त हुआ है. तीन पैदल पुल बह गए हैं. जिस तरह से बारिश हो रही है, हमें आशंका है कि HFL टूट जाएगा.’

रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा

जम्मू में लगातार हो रही तीन दिन से बारिश से हालात बद्तर होता जा रहा है. डोडा में बादल फटने की घटना से हुई तबाही के चलते स्थानिय लोगों में दहशत का माहौल है. इसके चलते प्रशासन ने वैष्णो देवी यात्रा को फिलहाल रोक दिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |