दीपक चौहान बने दशहरा उत्सव समिति संयोजक, सचिव बने सिसौदिया – श्रीकृष्ण व्यायामशाला में आयोजित सर्व हिंदू उत्सव समिति की बैठक में सर्व सम्मति से तय किया नाम

शाजापुर। नगर के सार्वजनिक दशहरा कार्यक्रम के लिए नए अध्यक्ष का रविवार को चयन किया गया। इसके लिए श्री कृष्ण व्यायामशाला द्वारा संचालित सर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में इस वर्ष के दशहरा उत्सव समिति के नए अध्यक्ष के लिए उपस्थितजनों से चर्चा की गई। बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष दीपक चौहान, सह संयोजक जलज ठाकुर, सचिव मनीष सिसौदिया व कोषाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति को नियुक्त किया गया।
बैठक के पूर्व सर्व हिंदू समाज के अध्यक्ष नागर ने नए अध्यक्ष और दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों के नाम रखे। जिस पर श्री कृष्ण व्यायामशाला में आयोजित बैठक में सर्व हिंदू समाज, श्री कृष्ण व्यायामाशाला के ट्रस्टीगण, संरक्षकगण व वरिष्ठ समाजजनों ने एकमत होकर सभी नामों पर अपनी सहमति दी। इस अवसर पर सर्व हिंदू समाज अध्यक्ष ने दशहरा उत्सव कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने के लिए सभी समाजजनों से अपील की। बैठक में श्री कृष्ण व्यायामशाला अध्यक्ष वीरेंद्र व्यास, संरक्षकगण पं. संतोष जोशी, पूर्व नपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, किरण ठाकुर, नरेश कप्तान, सीताराम पवैया, महेश भावसार, सत्या वात्रे, गोविंद नायक, आशुतोष शर्मा, धीरेंद्रसिंह भदौरिया, अनूप किरकिरे, राजेश पारछे, विकास सिंदल, किशोरसिंह दरबार, धनराज गवली, प्रेम यादव, विक्रम कुशवाह, अनिल मालवीय, मनीष सोनी, मंगल नाहर, गोविंद शर्मा, दीपक निगम, अजय चंदेल, कैलाश सेन, संजय राठौर, धर्मेन्द्र प्रजापत, गोविंद कसेरा, अर्जुन चौधरी, सुनील वर्मा, विष्णु गवली, धर्मेन्द्र शर्मा, जितेंद्र माली, मयंक जैन, महेश (मोनू) गवली, अंकित तंवर, बालकृष्ण यादव, चिनेश गवली, दिलीप सिंदल, पवन नरवले, गणेश गवली सहित सर्व हिंदू समाज के समस्त पदाधिकारी एवं श्री कृष्ण व्यायामशाला से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सर्व हिंदू समाज के महासचिव मनीष सोनी ने किया। आभार पं. संतोष जोशी ने माना।
विधायक ने किया स्वागत
नवनियुक्त दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री चौहान सहित सभी पदाधिकारी का शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने अपने निवास पर स्वागत कर कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने आयोजन को लेकर हर तरह की मदद का आश्वासन भी सभी पदाधिकारियों को दिया। इस अवसर पर सर्व हिंदू समाज के पदाधिकारी एवं नई दशहरा समिति के नवनियुक्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |