जमानत पर आए आरोपी का गांव में हुआ सेलिब्रिटी जैसा स्वागत, निकाला जुलूस, बांटी मिठाई… क्या था गुनाह?

राजस्थान के झुंझुनूं के कुमावास गांव में एक शख्स जब जेल से जमानत के बाद बाहर आया तो गांव वालों ने उसका जोरदार स्वागत किया. उसे आवारा कुत्तों को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. आरोपी श्योचंद बावरिया डूमरा का रहने वाला है. उस पर आरोप है कि उसने 2 अगस्त 2025 को टोपीदार बंदूक से फायर कर 3 से 4 आवारा कुत्तों की जान ले ली थी. इस मामले में झुंझुनूं पुलिस ने 19 अगस्त को उसे गिरफ्तार किया था.

गिरफ्तारी के कुछ ही दिनों बाद आरोपी को जमानत मिल गई और जैसे ही वह गांव पहुंचा माहौल कुछ अलग ही नजर आया. कुमावास गांव में उसे एक पिकअप गाड़ी में बैठाकर घुमाया गया. गले में माला डालकर उसका अभिनंदन किया गया और मिठाई बांटकर स्वागत किया गया. ये नजारा ऐसा लग रहा था मानों किसी ने कोई बड़ी उपलब्धि हासिल की हो.

25 से ज्यादा आवारा कुत्तों को गोली मारी

झुंझुनूं जिले के कुमावास गांव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें 25 से ज्यादा आवारा कुत्तों को गोली मारकर मौत के घाट उतारते हुए दिखाया गया. वीडियो में एक व्यक्ति राइफल से फायर करता नज़र आ रहा है और गांव में जगह-जगह खून से लथपथ कुत्तों के शव पड़े नजर आ रहे हैं. इस मामले पर नवलगढ़ पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए 5 अगस्त को आरोपी श्योचंद बावरिया निवासी डुमरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 325 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 में मामला दर्ज किया.

प्लानिंग के साथ की थी कुत्तों की हत्या

इस घटना पर हमीरी की पूर्व सरपंच सरोज झाझड़िया ने भी पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा था. उन्होंने आरोप लगाया कि श्योचंद और उसके 5 से 7 साथियों ने मिलकर प्लानिंग के साथ हत्या की है. पूर्व सरपंच ने कहा कि आरोपी झूठे बहाने से “बकरियां मरने” का दावा कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं. सरोज झाझड़िया ने मांग उठाई थी कि इस सामूहिक हत्या में शामिल सभी आरोपियों पर कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज हो, ताकि भविष्य में कोई भी बेजुबानों के साथ ऐसी क्रूरता करने की हिम्मत न कर सके.

अब इस मामले के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिस व्यक्ति पर निर्दोष आवारा कुत्तों को मारने का गंभीर आरोप है. उसका इस तरह स्वागत करना समाज में क्या संदेश देता है. पशु क्रूरता जैसे मामलों में जहां समाज को संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत होती है. वहां आरोपी को सम्मानित करना कई स्तर पर चिंताजनक है. यह न सिर्फ कानून-व्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण है. बल्कि, समाज में गलत उदाहरण भी पेश करता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |