वजन और पेट कम कीजिए… राहुल गांधी ने पप्पू यादव से मुस्करा कर क्या कहा?

बिहार में SIR के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में शुरू की गई वोटर अधिकार यात्रा शनिवार को कटिहार-पूर्णिया पहुंची है. इन दोनों इलाकों में कांग्रेस के ही सांसद हैं. राहुल-तेजस्वी ने इस इलाके में मखाना किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं. किसानों ने कहा कि पौष्टिक मखाना महंगा बेचा जाता है, लेकिन उन्हें इसका उचित लाभ नहीं मिल पाता.

इस यात्रा में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और कटिहार सांसद तारिक अनवर दोनों नेता शामिल हुए. स्वास्थ्य पर हो रही चर्चा के बीच राहुल गांधी ने पप्पू यादव से मुस्कुराकर कहा कि वजन और पेट भी कम कीजिये. इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हस पड़े और यात्रा को आगे बढ़ाया गया.

कटिहार और पूर्णिया सीट को लेकर था मतभेद

2024 के लोकसभा चुनाव के चुनाव के समय कटिहार और पूर्णिया के सीट को लेकर कांग्रेस और पप्पू यादव के बीच मतभेद था. एक तरफ जहां लालू यादव कटिहार सीट वरिष्ठ कांग्रेस नेता तारिक अनवर की बजाय राजद के नेता को देना चाहते थे. वहीं दूसरी ओर इस सीट के लिए पप्पू यादव पटना जाकर लालू यादव और तेजस्वी से मिले थे, लेकिन इसके बावजूद लालू उनकी पूर्णिया सीट कांग्रेस को देने को तैयार नहीं हुए थे.

इसके बाद सोनिया गांधी के वीटो के बाद कटिहार सीट तारिक अनवर को दी गई. बाद में पप्पू यादव मजबूर होकर पूर्णिया से निर्दलीय लड़े. लेकिन दोनों ही सांसद बन गए. इस समय तारिक कांग्रेस के सांसद हैं, तो वहीं दूसरी ओर पप्पू कांग्रेस का समर्थन करने वाले सांसद हैं.

कांग्रेस की विचारधारा के समर्थक

महागठबंधन की वोटर यात्रा में दोनों दोनों सांसद एक साथ हैं. पप्पू यादव अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से शामिल हुए. पप्पू यादव तेजस्वी के सीएम बनने को लेकर कुछ खास टिप्पणी नहीं करते हैं, हालांकि वह कहते हैं कि वह कांग्रेस विचारधारा और राहुल गांधी के समर्थक हैं.

राहुल गांधी ने पप्पू यादव की ली चुटकी

राहुल गांधी स्वास्थ्य और पौष्टिकता के बारे में चर्चा कर रहे थे, तभी पूर्णिया सांसद पप्पू बाइक से उतरे और राहुल गांधी से मिले. इसी दौरान राहुल गांधी ने पप्पू यादव की चुटकी लेते हुए कहा कि वजन और पेट भी कम कीजिये. ये बोलकर राहुल यात्रा के लिए आगे बढ़ गए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |