आंधी-तूफान और झमाझम बारिश… दिल्ली में येलो अलर्ट, इन 15 राज्यों में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर कैसा है मौसम?

दिल्ली में दो दिन से तेज धूप खिली हुई है, जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में आज के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यानी आज दिल्ली में झमाझम बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है. 23 अगस्त से 28 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा. दिल्ली के साथ-साथ और भी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है.

वहीं 23 अगस्त को झारखंड और ओडिशा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 6-7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 23 से 26 अगस्त के दौरान ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

पहाड़ों पर कैसा है मौसम का हाल?

अगले 7 दिनों के दौरान पहाड़ों में भी बारिश जारी रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 30 अगस्त तक बारिश जारी रहेगी. राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 23 से 27 अगस्त के दौरान हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश की संभावना है. 24 से 26 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

23 अगस्त को हरियाणा में भी भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है. 23 अगस्त तक उत्तरी गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 25 अगस्त से गुजरात में भारी भारी बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है. 25 अगस्त को कोंकण में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

26 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात तट पर और 25-26 अगस्त को महाराष्ट्र तट पर तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है. 23 से 27 अगस्त के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

26 और 28 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 23 और 24 अगस्त को तमिलनाडु, तेलंगाना में गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |