भाईचारे के साथ मनाया जाएगा ईद ए मिलादुन्नबी असलम अली शाह की सदारत में निकलेगा जुलुस

शाजापुर। आगामी 5 सितम्बर 12 रबि उल अव्वल को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हज़रत मोहम्मद सल्लाहु अलैही व सल्लम की यौमे पैदाइश के पवित्र अवसर पर पंजीकृत संस्था सीरत कमेटी शाजापुर के सदर असलम अली शाह की सदारत में परम्परागत रूप एंव सद्भावना के साथ ईद ए मिलादुन्नबी पर्व मनाया जाएगा।

संस्थापक सदर श्री असलम अली शाह ने बताया कि आज संपन्न हुई शांति समिति की बैठक में प्रशासन को अवगत कराये गए कार्यक्रम अनुसार 5 सितम्बर को प्रातः 8:30 बजे बादशाही पुल स्थित शाही जामा में क़ुरआन ख़्वानि होगी। 9:30 बजे शाही जामा मस्जिद से जुलुस प्रारंभ होगा, जो बादशाही पुल, मीरकला बाज़ार, आज़ाद चौक, नई सड़क, बस स्टेण्ड, टेंशन चौराहा, मगरिया, सोमवारिया बाज़ार, छोटा चौक, किला रोड़, पिंजारवाड़ी, कसाईवाड़ा, होकर पुनः मीरकला बाज़ार से शाही जामा मस्जिद पर दोपहर 1:30 बजे संपन्न होगा। 6 सितम्बर को रात्रि 9:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक छोटा चौक में सम्मानीय उलेमा हज़रत मोहम्मद सल्लाहु अलैही व सल्लम के जीवन पर तकरीर करेंगे। इसी प्रकार दूसरे दिन दिनांक 7 सितम्बर को रात्रि 9:30 बजे से 11:30 बजे छोटा चौक में सम्मानीय उलेमा हज़रत मोहम्मद सल्लाहु अलैही व सल्लम के जीवन पर तक़रीर करेंगे। तीसरे दिन 18 सितम्बर को छोटा चौक में रात्रि 9:30 बजे से 12 बजे तक नातिया मुशायरा का प्रोग्राम होगा। जिसमें प्रसिद्ध शायर हज़रत मोहम्मद सल्लाहु अलैही व सल्लम के जीवन पर आधारित कलाम पैश करेंगे।

इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हज़रत मोहम्मद सल्लाहु अलैही व सल्लम ने अपने जीवन काल में सदैव इंसानियत और भाईचारे का न केवल संदेश दिया, बल्कि उसके लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किये। उनके शांति के संदेश को आत्मसात करना हमारा धार्मिक कर्तव्य है। बैठक में हुए निर्णय अनुसार हज़रत मोहम्मद सल्लाहु अलैही व सल्लम की मुकद्दस यौमे पैदाइश के समस्त आयोजन पूरी तरह अनुशासित और नगर की गौरवमयी शांति, एकता व सर्व समाज के अपनत्व की भावना के साथ प्रशासन के तय नियमों, निर्देशों और समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में संपन्न कराये जाएंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |