महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 2 गुटों में झड़प, कई गाड़ियों में तोड़फोड़, पुलिसवाले घायल

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शुक्रवार रात दो गुटों में विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया. इसके बाद इलाके में दोनों ही तरफ से जमकर पत्थरबाजी की गई इसके साथ ही वाहनों को भी निशाना बनाया गया है. मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला. कुछ ही देर में ही हालात को काबू में कर लिया, जिसके बाद पूरे इलाके भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. इस पूरे उपद्रव में 4 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

कोल्हापुर के सिद्धार्थनगर में उत्तेजित भीड़ ने एक टेंपो और एक कार में आग लगा दी और कई वाहनों में तोड़फोड़ की. राजेबागस्वार फुटबॉल क्लब की वर्षगांठ के मौके पर सिद्धार्थनगर कमान के पास सड़क पर एक मंच बनाया गया था. इस स्टेज को हटाए जाने को लेकर तनाव पैदा हो गया. इसके बाद दोनों गुटों के बीच भारी पथराव हुआ.

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया. हालांकि, देर रात तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा, अब माहौल शांत है. सिद्धार्थनगर के हर इलाके में पुलिस और स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स तैनात की गई है.

पूरे मामले पर क्या बोली पुलिस?

इस पूरे मामले पर एसपी योगेश कुमार ने कहा कि दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प हुई है. किसी गलतफहमी के चलते दो समुदाय को अभी अलग थलग कर दिया गया है, स्थिति नियंत्रण में है आगे की कार्रवाई शुरू है. प्राथमिक जानकारी यही है कि एक कार्यक्रम के दौरान दोनों समुदाय के बीच तनाव पैदा हुआ. दोनों समुदाय के लोगों से कहूंगा किसी भी फेक वायरल मैसेज पर ध्यान न दे नजर अंदाज करे आगे की कार्रवाई जारी है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस पूरे मामले में बीती रात हुड़दंग मचाने वालो की शिनाख्त की जा रही है. सीसीटीवी के जरिये और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के अनुसार बवाल करने वालो के खिलाफ पुलिस एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है.

जनता से पुलिस की अपील

इस पूरे बवाल के बाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज न फैलाएं. प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |