सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में गुना जिला प्रथम स्थान पर, कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा जिला जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता को सिद्ध कर रहा है।
गुना 20 अगस्त 2025
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के कुशल नेतृत्व में गुना जिले ने आज जारी हुई जुलाई माह की सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त की है। गुना जिला जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता को सिद्ध कर रहा है।
इसी क्रम में सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में जिले ने समूह अ में प्रथम रैंक प्राप्त की। इसमें राजस्व विभाग ने प्रदेश में द्वितीय स्थान, जिला पंचायत ने प्रदेश में प्रथम स्थान, खनिज विभाग ने प्रथम स्थान, तकनीकी शिक्षा विभाग प्रथम स्थान, खाद्य विभाग ने 2th स्थान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने तृतीय स्थान, प्राप्त किया, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, आपदा प्रबंधन विभाग ने पांचवा स्थान प्राप्त किया।
सीएम हेल्पलाइन में कलेक्टर श्री कन्याल के मार्गदर्शन में निरन्तर जिला अच्छा कार्य कर रहा है। इस उपलब्धि पर समस्त जिला अधिकारीयों को कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा बधाई दी गई।
स.क्र.146/1621/08/2025 फोटो 04