‘मेरी वाइफ को रखकर दोस्त ने अपनी वाली को भेजा…’ युवक का आरोप; गजब है पत्नियों की अदला-बदली की कहानी

किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज‘ में दो दुल्हनें ट्रेन से गलती से एक-दूसरे के पति के साथ चली जाती हैं. इस तरह पत्नियों की अदला-बदली हो जाती है. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, लेकिन यहां पत्नियों की अदला-बदली किसी गलतफहमी की वजह से नहीं हुई. बल्कि, यहां खुद एक युवक अपनी पत्नी पर अपने दोस्त के साथ रहने और कोर्ट मैरिज करने का दबाव बना रहा है और खुद दोस्त की पत्नी के साथ रह रहा है.

अनूप नाम का युवक अपनी पत्नी को अपने दोस्त पप्पू के साथ रहने के लिए मजबूर कर रहा है और खुद भी पप्पू की पत्नी के साथ 4 महीने से रहा है. पप्पू ने बताया कि जब भी वह अनूप की पत्नी को अनूप के घर भेजता है. वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है. इसमें मेरी पत्नी सविता भी उसका साथ दे रही है. मेरी पत्नी भी मुझ पर अनूप की पत्नी से कोर्ट मैरिज करने का दबाव डाल रही है. मैं और अनूप की पत्नी 4 महीने से मजबूरी में साथ रह रहे हैं.

2 साल पहले हुई थी अनूप की शादी

अनूप की पत्नी लोनी कटरा की रहने वाली है. उसने बताया कि उसकी शादी अनूप से 2 साल पहले हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही अनूप उसके साथ मारपीट करने लगा था. महिला ने बताया कि लड़ाई-झगड़ा और मारपीट कर अनूप उसे मायके छोड़ आया था. इसके बाद करीब डेढ़ साल तक वह अपने मायके में ही रही. फिर उसके मायके वालों ने उसे समझाकर ससुराल भेज दिया था. पत्नी ने कहा कि जब से मैं मायके से आई हूं. उसके बाद से ही अनूप मुझ पर पप्पू के साथ रहने का दबाव बना रहा है. मैं विरोध करती हूं तो मुझे जान से मारने की धमकी देता है और कहता कि मेरे घर में तुम्हारे लिए कोई जगह नहीं है. तुम पप्पू के साथ ही पति-पत्नी की तरह रहो.

4 महीने से साथ रहे हैं दोनों

पप्पू ने बताया कि जब मैं घर पर नहीं होता था. तब अनूप अक्सर मेरे घर आता था. इसी बीच मेरी पत्नी और अनूप के बीच नजदीकियां बढ़ गई. दोनों के बीच संबंध भी बने हैं. अनूप किसी भी कीमत पर मेरी पत्नी को नहीं छोड़ रहा है और 4 महीने से दोनों साथ रहे हैं. दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली है. मेरी पत्नी ने मुझे 10 हजार रुपये दिए और कहा कि तुम भी अनूप की पत्नी से कोर्ट मैरिज कर लो.

अहमदाबाद में नौकरी करते हैं युवक

पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि अनूप, उसकी पत्नी और पप्पू, सविता के बीच समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम रही हैं. दोनों युवक 7 साल से अहमदाबाद में नौकरी कर रहे हैं और वहीं दोनों एक-दूसरे से 200 मीटर की दूरी पर रहते हैं. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे. इस वजह से दोनों का एक-दूसरे के घर पर आना जाना था. पप्पू की शादी 7 साल पहले ही हुई थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |