‘स्कूल से कुत्ता बाहर फेंको, 50 रुपए मिलेगा इनाम’… मैडम ने बच्चों को दिया गजब का ऑफर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक सरकारी विद्यालय परिसर में मृत कुत्ते का शव पड़ा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह कुत्ता 15 अगस्त के दिन विद्यालय में बंद रह गया था और तीन दिन छुट्टी रहने के चलते विद्यालय नहीं खुला तो उसकी मौत हो गई. हद तो तब हो गई, जब स्कूल स्टाफ ने कुत्ते के शव को विद्यालय से हटवाने की कोशिश तक नहीं की. बच्चे दुर्गन्ध और सड़न के बीच विद्यालय में पढ़ने पहुंच गए तो टीचर्स स्टाफ ने बच्चों से ही कुत्ते को फेंकने के लिए कह डाला. इस काम के बदले 50 रुपए देने की पेशकश कर डाली, लेकिन बच्चों ने भी इस काम को करने से मना कर दिया.

वायरल वीडियो मौदहा ब्लॉक के कुंहेटा गांव के प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है, जहां स्वतंत्रता दिवस के दिन एक कुत्ते की आजादी छीन ली गई. विद्यालय प्रबंधन को झंडा रोहण के बाद स्कूल बंद कर घर भागने की इतनी जल्दी रही कि वो एक कुत्ते को विद्यालय के एक कमरे में बंद करके चले गए और जब विद्यालय तीन दिन बाद खुला तो कुत्ते का सड़ा गला शव मिला, जिससे भीषण दुर्गन्ध उठ रही थी. बच्चे उसी दुर्गन्ध के बीच पढ़ने को मजबूर रहे, लेकिन विद्यालय स्टाफ ने उसे हटवाकर फेंकवाने की जहमत नहीं उठाई.

मैडम ने कुत्ता फेंकने के लिए 50 रुपए का ऑफर दिया

स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ने वाले एक छात्र किशन की मानें तो कुत्ता 15 अगस्त को स्कूल में घुसा था. इसके बाद दो दिन स्कूल बंद रहा. जब स्कूल खुला तो कुत्ता मर चुका था. बहुत बदबू आ रही थी. उसके पिता को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने एक सफाईकर्मी को भेजा, जिसने कुत्ता स्कूल से बाहर फेंकने के लिए 500 रुपए मांगा तो मैडम ने मना कर दिया, लेकिन उससे और उसके दोस्त छोटू से कहा कि वो दोनों मिलकर कुत्ता स्कूल से बाहर फेंक आओ तो उन्हें 50 रुपए का इनाम दिया जाएगा, लेकिन बच्चों ने मना कर दिया तो मैडम ने फिर कुत्ते के शव को वहीं पड़ा रहने दिया.

स्कूल में मृत पड़े कुत्ते का वीडियो वायरल

क्लास में मृत कुत्ते का वीडियो वायरल होने के बाद विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही साफ तौर पर नजर आ रही है. वहीं शिक्षा विभाग के आलाधिकारी भी विद्यालय प्रबंधन में खासे खफा नजर आ रहे हैं. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की मानें तो वीडियो उनके भी संज्ञान में आया है. पूरी घटना की जांच करवाई जा रही है और जो दोषी होगा उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |