महाराष्ट्र में 5 दिन नहीं मिलेगी बारिश से राहत… UP-बिहार समेत 15 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ों पर कैसा है हाल?

महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है. कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. सड़कें जलमग्न हो गई हैं और नदी नाले उफान पर हैं. महाराष्ट्र में हो रही बारिश के चलते लोगों को परेशानियां झेलने पड़ रही हैं. मौसम विभाग की ओर से महाराष्ट्र के कई जिलों में आज भी झमाझम बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिन बारिश से महाराष्ट्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

वहीं हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर तक पहाड़ों पर भी कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. भारी बारिश से तीनों राज्यों में तबाही देखने को मिली. अब मौसम विभाग की ओर से यहां भी 22 अगस्त तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में दो दिन से धूप खिल रही है. हालांकि, मंगलवार को दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, लेकिन फिर तेज धूप खिल गई, जिस वजह से लोगों को गर्मी का भी सामना करना पड़ा. अब दिल्ली में 22 और 23 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

20 और 21 अगस्त को उत्तरी कोंकण, मुंबई, दक्षिण गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 21 से 22 अगस्त के दौरान गुजरात में बारिश हो सकती है. 22 अगस्त तक इस क्षेत्र में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान उत्तरी तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

21 और 22 अगस्त को तटीय कर्नाटक, तेलंगाना में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 19 अगस्त को केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है. 21 अगस्त तक दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में तेज रफ्तार से हवाए चलने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है.

UP से बिहार तक 10 राज्यों का मौसम

अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 20 से 25 अगस्त के बीच ओडिशा पश्चिम बंगाल और झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

22 से 24 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |