पहाड़ों पर कुदरत का कहर… जम्मू में तबाही के बाद येलो अलर्ट, हिमाचल में भारी बारिश, जानें दिल्ली समेत 10 राज्यों का मौसम

जम्मू कश्मीर में बादल फटने से आई तबाही के बाद आज भी जम्मू में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां अगले 5 दिन और तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 22 और 23 अगस्त को जम्मू में झमाझम बारिश का अलर्ट है. वहीं 19 और 20 अगस्त को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट है.

दिल्ली में सोमवार को बारिश का दौर थम गया और दिन भर तेज धूप खिली रही. इससे दिल्ली वालों को एक बार फिर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. हालांकि, मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में 24 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आगे तापमान में गिरावट आने की आशंका है.

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

महाराष्ट्र के कई जिले भारी बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. 20-21 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र, कोंकण (मुंबई समेत) और गोवा, मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 22 अगस्त तक इन क्षेत्रों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

19 और 20 अगस्त को तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है. 19 अगस्त को तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. केरल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है.

पहाड़ों पर कैसा है मौसम का हाल?

19 से 24 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 20 से 24 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.

20 अगस्त तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है. 19 अगस्त को दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |