गौकशी से नाराज हिंदूवादी संगठनों ने किया चक्काजाम, रामेश्वर शर्मा बोले- गौमांस से दावत करने वालों पर रासुका की कार्रवाई होगी

भोपाल: गोकशी मामले में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि गौकशी करने वालों पर रासुका राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की कार्रवाई होगी। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बजरंग दल की कार्रवाई सराहनीय है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार तस्करी गौ हत्या जैसे मामलों में नियम के तहत कार्रवाई कर रही है। ऐसे अपराधियों पर रासुका राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की कार्रवाई होगी।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि गौ मांस से दावत नहीं हो सकती। दावत करने वालों की सुताई होगी। ये सुधर नहीं रहे हैं तो उनको सुधारने के और भी तरीके हैं। शर्मा ने कहा कि मोहन यादव जो स्वयं गौ भक्त हैं, श्री कृष्ण भक्त हैं। उनके शासन में गौ तस्करों पर कठोर कार्रवाई होगी।

बता दें कि समुदाय विशेष के दो युवक रविवार देर रात को गौकशी के बाद अवशेष ले जा रहे थे। जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लगी तो उन्होंने तुरंत दोनों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। मामले से आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह से अशोका गार्डन थाने के सामने जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |