मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की कमान होगी महाआर्यमन सिंधिया के हाथ ? 2 सितंबर को होगा चुनावों का ऐलान

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को लेकर हलचल तेज हो चली है. आने वाले दिनों में इसका चुनाव होने वाला है. यही कारण है कि इसको लेकर सरगर्मी तेज हो चली है. ऐसा माना जा रहा है इस बार एसोसिएशन की कमान सिंधिया राजघराने को मिल सकती है. इसके लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया का नाम सबसे आगे चल रहा है. आर्यमन सिंधिया फिलहाल ग्वालियर क्रिकेट एसोसिएशन में उपाध्यक्ष की भूमिका में काम कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा 2 सितंबर को होने वाली है. इस पद को लेकर फिलहाल महाआर्यमन सिंधिया ही प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. अब तक किसी और का नाम सामने नहीं आया है. अगर आने वाले दिनों में किसी का नाम सामने नहीं आता है तो महान आर्यमन का निर्विरोध चुना जाना तय है.

पिता-दादा भी रह चुके हैं अध्यक्ष

महाआर्यमन को अगर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की कमान की कमान मिलती है. वो अपनी परिवार के तीसरे ऐसे सदस्य होंगे जो लगातार इस पद पर रह चुके हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी लंबे समय तक संभाल चुके हैं, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया भी एमपीसीए चेयरमैन रह चुके हैं. ऐसा कहा जाता है कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन लीग पर सिंधिया घराने का ही दबदबा रहा है.

महाआर्यमन ने की एमपीएल की शुरुआत

महाआर्यमन सिंधिया और सिंधिया राजघराना लंबे समय से क्रिकेट में अपनी रुचि दिखाता रहा है. यही कारण है कि समय समय पर कई बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते रहे हैं. हाल के कुछ सालों में महाआर्यमन ने आईपीएल की तर्ज पर ही एमपीएल की शुरुआत की थी. इसके अब तक दो सीजन पूरे हो चुके हैं. ऐसे में अब सबकी निगाहें एमपीसीए के चुनाव पर टिकी हैं.

शाही सवारी में शामिल होंगे ज्योतिरादित्य और महाआर्यमन

सिंधिया राजघराने के 14वें वंशज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उसी परंपरा का निर्वहन करने के लिए उज्जैन आ रहे हैं, जिस परंपरा की शुरुआत सिंधिया काल में हुई थी. ⁠1732 में लगभग 300 साल पहले सिंधिया घराने के राणोजी सिंधिया ने महाकालेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था. इसके बाद 500 साल से बंद मंदिर को पुनः खोला गया था और भगवान महाकाल की सवारी का क्रम फिर से शुरू हुआ था.

सिंहस्थ कुंभ की भी शुरुआत 500 वर्षों बाद की गई थी. उसी समय से मराठा साम्राज्य सिंधिया राजपरिवार के किसी न किसी सदस्य का भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होने का क्रम शुरू हुआ था. इसी परंपरा का सिंधिया परिवार आज भी निर्वहन कर रहा है. इसके तहत आज ज्योतिरादित्य सिंधिया और महानआर्यमन सिंधिया इस आज शाही सवारी में शामिल होंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |