PM नरेंद्र मोदी से मिले CM मोहन यादव, मेट्रो ट्रेन शुभारंभ करने का किया आग्रह

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पार्लियामेंट हाउस में मुलाकात. सीएम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया. मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेश में हाल ही में होने वाले किसान सम्मेलन और मेट्रो ट्रेन शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया है.

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक करण का वातावरण चल रहा है. इस दिशा में स्वदेशी का अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है.

आत्मनिर्भर भारत बनाने पर जोर

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने की कड़ी में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. हमारा लक्ष्य है कि स्वदेशी अभियान के तहत गुणवत्ता युक्त उत्पाद बनाए जाए. इसके लिए हम सबको अधिक काम करने की जरूरत है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से औद्योगिकरण का प्रदेश में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है जिसके फल स्वरुप 30 लाख करोड़ से अधिक के एम ओ यू किए जा चुके हैं और 21 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसी क्रम से राज्य सरकार काम करती रहेगी और निरंतर विकास की राह पर अग्रसर होती रहेगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |