हिमाचल में कुदरत का कहर! घर, गाड़ियां जमींदोज…किन्नौर में 2 पर्यटकों की मौत; मंडी-कुल्लू हाईवे बंद

हिमाचल प्रदेश के मानसून की बारिश ने एक बार फिर कहर बरपा दिया है. मंडी, कुल्लू और किन्नौर में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है. मंडी में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग मलबे और बाढ़ के पानी से अवरुद्ध हो गया है. टकोली, पनारसा और नगवाईं क्षेत्रों में हालात बेहद खराब हो गए हैं. टकोली में राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. झलोगी में भी भूस्खलन के कारण राजमार्ग बाधित है.

कुल्लू के पाहनाला में भी बाढ़ का कहर जारी है. पानी के तेज बहाव ने मंडी जिला के नगवाई से औट तक भारी तबाही मचाई. बारिश का पानी और मलबे ने टकोली सब्जी मंडी और फोरलेन तक पहुंचकर पूरे इलाके को अव्यवस्थित कर दिया है. सब्जी मंडी में मलबा घुस जाने से कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है. कई घरों के अंदर तक मलबा भर गया, जिससे परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है.

बाढ़ में गाड़ियां बहीं

टकोली, पनारसा और नगवाईं में बाढ़ और मलबे ने 15 से अधिक गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया. कुछ वाहन तेज बहाव में बह गए तो कुछ मलबे में दब गए. इन इलाकों में सड़कों के बंद होने से लोगों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई. हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है. मंडी के एएसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बचाव व बहाली कार्य युद्ध स्तर पर जारी है.

वहीं, किन्नौर में भूस्खलन के कारण दिल्ली से घूमने आए दो पर्यटकों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह हादसा युल्ला कांडा क्षेत्र में हुआ. जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रशील बाघमारे (27) और रश्मि राम (25) के रूप में हुई है. दोनों पर्यटक युल्ला कांडा स्थित भगवान श्रीकृष्ण मंदिर की ओर जा रहे थे. इस दौरान क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा से भूस्खलन हुआ और ऊपर से पत्थर गिरकर दोनों को अपनी चपेट में ले लिया.

किन्नौर में दो पर्यटकों की मौत

पुलिस के मुताबिक, पत्थर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भावनगर के सिविल अस्पताल भेजा गया. किन्नौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और संबंधित औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |