कमरे में अकेली थी नाबालिग भांजी, देखते ही डोल गई अधेड़ उम्र के मामा की नीयत… कर डाला कांड

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक कलयुगी मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म किया. ये घटना कुदरकोट थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक 65 साल के बुजुर्ग मामा ने अपनी ही 17 साल की नाबालिग भांजी के साथ इस घटना को अंजाम दिया. पीड़िता मैनपुरी जिले के ओछा थाना क्षेत्र के रहने वाली है, लेकिन रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर आरोपी मामा अपनी बहन और भांजी को अपने साथ ननिहाल लेकर आया था.

ये घटना 15 अगस्त की सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है, जहां 65 वर्षीय आरोपी भूरे सिंह ने घर में ही एक कमरे में इस वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता के 6 मामा हैं. उसके साथ तीसरे नंबर के मामा ने रेप किया. पीड़िता के दूसरे मामा के लड़के ने थाने में पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को खेत से गिरफ्तार किया.

ननिहाल में ही रुक गई थी पीड़िता

जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो वह खेत में खाद डाल रहा था. घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रक्षाबंधन से पहले कार लेकर अपनी बहन के घर गया था. वहां से वह अपनी बहन और भांजी को अपने गांव ले आया था. दो दिन बाद बहन ससुराल चली गई और भांजी ननिहाल में ही रुक गई थी. इसी दौरान उसके तीसरे नंबर के मामा ने उसके साथ दरिंदगी की.

पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ

क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त को औरैया के थाना कुदरकोट से सूचना मिली थी कि एक 17 साल की युवती के साथ उसके सगे मामा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, जिसके बाद थाना कुदरकोट पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला सही साबित हुआ. आरोपी के खिलाफ पीड़िता के परिजनों ने केस दर्ज कराया था, जिसके आधार पर पुलिस ने ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |